Indian Women League 2021: इस बार ओडिशा में होगा आयोजन

0
1032
Odisha will host the Indian Women League 2021 latest sports

नई दिल्ली। फुटबाॅल की भारतीय महिला लीग (Indian Women League 2021) इस बार ओडिशा में आयोजित की जाएगी। अखिल भारतीय फुटबाॅल महासंघ ने इस बात की औपचारिक पुष्टि कर दी है कि इस वर्ष होने वाली भारतीय महिला लीग की मेजबानी ओडिशा करने जा रहा है। महिलाओं की इस सबसे बड़ी फुटबाॅल लीग का यह पांचवा संस्करण होगा। AIFF के अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल ने इसके लिए ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक का आभार जताया है।

दरअसल, ओडिशा सरकार AIFF की रणनीतिक साझेदार के तौर पर सहयोगी करती है। ओडिशा में पुरूष और महिलाओं की विभिन्न आयु वर्ग की टीमों को जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध करवाने में ओडिशा सरकार पूरा सहयोग करती रही है। हालांकि अभी Indian Women League 2021 के आयोजन की तारीखों का ऐलान नहीं किया गया है। लेकिन शीघ्र ही पूरा शिड्यूल जारी कर दिया जाएगा।

भारत 2022 में AFC महिला एशियाई कप की मेजबानी करने जा रहा है। इसके बाद FIFA अंडर 17 महिला विश्व कप का आयोजन भी भारत में ही होना है। ऐसे में Indian Women League 2021 इस बात से खासा महत्वपूर्ण होगा कि भारतीय महिला फुटबाॅल इन आयोजनों में भागीदारी के लिए कितना तैयार है। Indian Women League 2021 में इस बार गत वर्षों की तुलना में मैचों की संख्या भी अधिक रहने वाली है क्योंकि टीमों की संख्या में बढ़ोतरी की गई है।

अब जयपुर में Badminton League में दम दिखाएंगे शटलर्स

रोनाल्डो के गोल के बावजूद नहीं जीत सका जुवेंटस

मिलान। चोटों की समस्या से जूझ रहे इटली के क्लब जुवेंटस को हेलास वेरोना ने 1-1 से बराबरी पर रोका जिससे टीम को लगातार 10वां सीरी-ए फुटबॉल खिताब जीतने की उम्मीदों को झटका लगा है। जुवेंटस के मैनेजर आंद्रे पिर्लो हालांकि अपनी नई टीम लेकर वेरोना के घर पहुंचे थे। कई सीनियर खिलाडि़यों की गैरमौजूदगी में युवा चेहरों को मौका दिया गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here