FIFA World Cup Qualifiers: सर्बिया, स्पेन और क्रोएशिया ने फीफा वर्ल्ड कप के लिए किया क्वालिफाई 

0
333

नई दिल्ली। सर्बिया, स्पेना, क्रोएशिया और लिस्बन ने अगले साल कतर में होने वाले फीफा विश्व कप (FIFA World Cup-2022) के लिए क्वालिफाई कर लिया है लेकिन स्वीडन, पुर्तगाल और रूस को अभी इंतजार करना पड़ेगा। लिस्बन में सर्बिया और पुर्तगाल के बीच खेला गया। अलेक्सांद्र मित्रोविच के 90वें मिनट में हेडर से किए गए गोल की बदौलत सर्बिया ने पुर्तगाल को 2-1 से शिकस्त देकर विश्व कप में सीधे प्रवेश कर लिया है। सर्बिया ने इस जीत से पुर्तगाल को तगड़ा झटका दिया है।

T20 World Cup चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों ने जूते में डालकर पी बीयर, जश्न का अनूठा तरीका

इस जीत के साथ सर्बिया ग्रुप ए में टॉप पर

FIFA World Cup-2022 के तहत खेले गए इस क्वालिफायर मैच में पुर्तगाल को क्वालिफाई करने के लिए केवल ड्रॉ की जरूरत थी लेकिन मित्रोविच के गोल ने उसकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया। सर्बिया इस जीत से ग्रुप ए में शीर्ष पर रहा। पुर्तगाल के पास अब भी क्वालिफाई करने का मौका है लेकिन इसके लिए उसे मार्च में प्लेऑफ में शीर्ष चार टीमों में जगह बनानी होगी। पुर्तगाल की तरफ से रेनाटो सांचेज ने दूसरे मिनट में गोल करके उसे मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया था लेकिन डुसान टैडिच 33वें मिनट में सर्बिया की ओर से बराबरी का गोल दागने में सफल रहे।

जानिए, T20 World Cup 2021 में किस खिलाड़ी ने बनाए सर्वाधिक रन और किसने चटकाए विकेट

रोनाल्डो को भी चौंकाया

मित्रोविच के हेडर से दर्शक और पुर्तगाल के खिलाड़ी अचम्भित रह गए। इनमें रोनाल्डो भी शामिल थे जो अंतिम सीटी बजने के बाद गुमसुम होकर मैदान पर बैठ गए। ग्रुप ए के एक अन्य मैच में आयरलैंड ने लक्समबर्ग को 3-0 से मात दी। स्पेन को क्वालिफाई करने के लिए स्वीडन के खिलाफ अपने अंतिम मैच में केवल ड्रॉ की जरूरत थी लेकिन उसने स्थानापन्न खिलाड़ी अलवारो मोराटा के 86वें मिनट में किए गोल से ग्रुप बी में 1-0 से जीत हासिल की।

IND vs NZ : रविंद्र जडेजा Test Series से बाहर, जानिए वजह 

क्रोएशिया ग्रुप एच में शीर्ष पर रहा

इससे स्वीडन के स्टार जलाटन इब्राहिमोविच की एक अन्य विश्व कप में खेलने की उम्मीदें प्लेऑफ पर टिक गई हैं। ग्रुप-बी में ही यूनान और कोसावो का मैच 1-1 से ड्रॉ छूटा। ये दोनों टीमें पहले ही क्वालिफाई करने की दौड़ से बाहर हो गई थी। क्रोएशिया ने रूसी डिफेंडर फेडोर कुद्रियाशोव के 81वें मिनट में किए गए आत्मघाती गोल की मदद से 1-0 से जीत दर्ज की। इस जीत से क्रोएशिया ग्रुप एच में शीर्ष पर रहा। रूस भी अब प्लेऑफ में खेलेगा जो अगले साल 24 मार्च से शुरू होंगे।

ओंडरेज डुडा की हैट्रिक

इस ग्रुप में तीसरे स्थान की टीम स्लोवाकिया ने माल्टा पर 6-0 से जीत हासिल की, जिसमें ओंडरेज डुडा की हैट्रिक शामिल है। एक अन्य मैच में स्लोवेनिया ने साइप्रस को 2-1 से मात दी। जर्मनी ग्रुप जे से पहले ही विश्व कप में अपनी जगह सुरक्षित कर चुका था लेकिन उसने आर्मेनिया को 4-1 से मात देकर अपना विजय अभियान जारी रखा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here