EURO CUP: पुर्तगाल की टीम का ऐलान, क्रिस्टियानो रोनाल्डो ही रहेंगे कप्तान

911
Advertisement

नई दिल्ली। स्टार फॉरवर्ड क्रिस्टियानो रोनाल्डो के नेतृत्व में पुर्तगाल की टीम यूरोपियन फुटबॉल चैंपियनशिप (EURO CUP 2020) में खिताब जीतने के उद्देश्य से मैदान में उतरेगी।कोच फर्नांडो सांतोस ने जून में होने वाले टूर्नामेंट के लिए गुरुवार को 26 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया। जिसमें रोनाल्डो की मदद के लिए ब्रूनो फर्नांडीस, बर्नाडो सिल्वा, डिएगो जोटा और जोआओ फेलिक्स को शामिल किया गया है।

जुवेंटस ने जीता Copa Italia खिताब

पुर्तगाल की टीम 27 मई से प्रैक्टिस कैंप में लेगी भाग

स्पोर्टिंग लिस्बन के 22 वर्षीय फॉरवर्ड पेड्रो गोंसाल्वेस को भी टीम में शामिल किया गया है। वह इससे पहले कभी राष्ट्रीय टीम की तरफ से नहीं खेले हैं। पुर्तगाल की टीम 27 मई से प्रैक्टिस कैंप में भाग लेगी।

UAE में होंगे PSL के बाकी मैच, PCB को मिल गई अनुमति

ये रहेंगी पुर्तगाल की टीम

एंथनी लोप्स (लियोन), रुई पेट्रीसियो (वॉल्वरहैम्प्टन वांडरर्स), रुई सिल्वा (ग्रेनाडा) गोलकीपर रहेंगे। वहीं  जोआओ कैंसलो (मैनचेस्टर सिटी), नेल्सन सेमेडो (वॉल्वरहैम्प्टन वांडरर्स), जोस फोंटे (लिली), पेपे (पोर्टो), रेबेन डायस (मैनचेस्टर सिटी), नूनो मेंडेस (स्पोर्टिंग लिस्बन), राफेल गुएरेरो (बोरुसिया डॉर्टमंड) डिफेंडर्स के रूप में खेलेंगे। इसके अलावा मिडफील्डर्स के लिए डेनिलो परेरा (पेरिस सेंट-जर्मेन), जोआओ पाल्हिन्हा (स्पोर्टिंग लिस्बन), रोबेन नेव्स (वॉल्वरहैम्प्टन वांडरर्स), ब्रूनो फर्नांडीस (मैनचेस्टर युनाइटेड), जोआओ मौटिन्हो (वॉल्वरहैम्प्टन वांडरर्स), रेनाटो सांचेस (लिली), सर्जियो ओलिवेरा (पोर्टो) , विलियम कार्वाल्हो (रियल बेटिस) को चुना गया है।

धावक मिल्खा सिंह हुए CORONA संक्रमित

फॉरवर्ड्स के ये खिलाड़ी 

पेड्रो गोंसाल्वेस (स्पोर्टिंग लिस्बन), आंद्रे सिल्वा (इनट्रैक्ट फ्रैंकफर्ट), बर्नार्डो सिल्वा (मैनचेस्टर सिटी), क्रिस्टियानो रोनाल्डो (युवेंटस), डिएगो जोटा (लिवरपूल), गोंकालो गेडेस (वेलेंसिया), जोआओ फेलिक्स (एटलेटिको मैड्रिड), राफा सिल्वा (बेनफिका) का चयन फॉरवर्ड्स के रूप में किया गया है।

कोलंबिया से छिनी कोपा अमेरिका की सह-मेजबानी
दक्षिण अमेरिका की फुटबॉल संस्था कॉनमेबोल ने ऐलान किया है कि कोलंबिया अगले महीने होने वाले कोपा अमेरिका की सह-मेजबानी नहीं करेगा। कोलंबियाई राष्ट्रपति इवान ड्यूक के खिलाफ विरोध प्रदर्शनों को देखते हुए यह निर्णय ऐसे समय में लिया गया है, जबकि ओपनिंग मैच में एक महीने से भी कम समय बचा है। यह पहला मौका होता, जबकि कोपा अमेरिका का आयोजन दो देशों में किया जाता। अर्जेंटीना इसका दूसरा मेजबान देश है।कोपा अमेरिका का आयोजन 13 जून से 10 जुलाई के बीच होना है।

Share this…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here