Euro Cup: Cristiano Ronaldo ने बनाया यह कीर्तिमान

0
871

नई दिल्ली। गत विजेता पुर्तगाल ने हंगरी को मात देकर यूरो कप (Euro Cup) में जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया। पुर्तगाल की तरफ से उनके कप्तान और स्टार स्ट्राइकर क्रिस्टियानो रोनाल्डो (Cristiano Ronaldo) ने दो शानदार गोल किए, जबकि एक गोल राफेल गुरेइरो ने भी दागा। इसके चलते मैच में पुर्तगाल ने हंगरी को 3-0 से शिकस्त दी। साथ ही Euro Cup में सबसे ज्यादा गोल (10 गोल) करने वाले पहले खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो बन गए हैं।

WTC Final: अक्षर पटेल का प्लेइंग इलेवन से बाहर होना लगभग तय !!

पहले हाफ में दोनों की टीमों ने किया शानदार प्रदर्शन

पहले हाफ में दोनों टीमों के खिलाडि़यों ने शानदार खेल दिखाया, मगर कोई गोल नहीं कर सका। दूसरे हाफ में शुरुआत से ही रोनाल्डो की कप्तानी वाली टीम हावी रही।  इसका पहला असर तब देखने को मिला जब 84वें मिनट में पुर्तगाल के राफेल गुरेइरो ने शानदार गोल करके टीम को पहली बढ़त दिलाई। इसके बाद हंगरी की टीम पर गोल करने का दबाव बन चुका था और वह पेनाल्टी दे बैठे।

Commonwealth Games 2022 में महिला टी20 टूर्नामेंट की तारीखों का हुआ ऐलान

Euro Cup में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी बने रोनाल्डो

87वें मिनट में रोनाल्डो ने इसका पूरा फायदा उठाया और पेनाल्टी को गोल में बदलते हुए यूरो कप में सर्वाधिक 10 गोल करने वाले वह पहले खिलाड़ी बन गए। इसके बाद भी रोनाल्डो नहीं रुके और उन्होंने इंजुरी समय में एक और गोल करके टीम को 3-0 से जीत दिलाई। वहीं, एक बार गोल खाने के बाद हंगरी की टीम वापसी नहीं कर पाई और उसे हार का सामना करना पड़ा।

Cricket : जल्द हो सकती है फास्ट बॉलर मोहम्मद आमिर की वापसी

ग्रुप आफ डेथ में पहले स्थान पर पहुंचा पुर्तगाल

इस जीत के साथ पुर्तगाल की टीम ने ग्रुप आफ डेथ कहे जाने वाले ग्रुप एफ में अपना पहला मुकाबला जीतकर तीन अंक और पहला स्थान हासिल कर लिया है। इस ग्रुप में पुर्तगाल, हंगरी के अलावा जर्मनी और फ्रांस जैसी भी मजबूत टीमें शामिल हैं।

रोनाल्डो ने हटाई कोका कोला की बोतल

Euro Cup  में पुर्तगाल के कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने हंगरी के साथ मैच से पहले हुई प्रेसवार्ता के दौरान कोका कोला की दोनों बोतलों को हटाकर नीचे रख दिया, जिसे देखकर उनके साथ प्रेसवार्ता में बैठे पुर्तगाल के कोच हैरान रह गए। रोनाल्डो का मानना है कि वे बाजारू खान-पान और डि्ंक को बिलकुल भी पसंद नहीं करते हैं और उन्होंने संदेश दिया है कि सभी अच्छी चीजें खाएं, फिट रहें व स्वस्थ जीवन शैली अपनाएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here