Euro Cup 2020 : क्वार्टर फाइनल में पहुंचा चेक गणराज्य, नीदरलैंड को 2-0 से दी शिकस्त

0
577

नई दिल्ली। चेक गणराज्य ने थॉमस होल्स और पैट्रिक शीक के दूसरे हॉफ में किए गए गोल की बदौलत नीदरलैंड को 2-0 से मात देकर यूरोपीय फुटबॉल चैंपियनशिप 2020 (Euro Cup 2020) के क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की कर ली। नीदरलैंड को दूसरे हाफ के 55वें मिनट में मैथियास डि लिट को लाल कार्ड मिलने की वजह से 10 खिलाड़ियों के साथ खेलना पड़ा। जिसका चेक गणराज्य ने इसका पूरा फायदा उठाया।

आज जारी हो सकता है IPL 2021 के बाकी बचे मैचों का शेड्यूल

होल्स ने 68वें मिनट में दिलाई बढ़त

चेक गणराज्य की ओर से Euro Cup 2020 टूर्नामेंट में पहली बार शीक के अलावा किसी अन्य ने भी गोल दागा। मिडफील्डर होल्स ने 68वें मिनट में दाएं छोर से मिली फ्री किक पर हेडर से गोल करके अपनी टीम को बढ़त दिलाई। इसके बाद होल्स ने 80वें मिनट में शीक के लिए गेंद बनाई, जिन्होंने टूर्नामेंट में अपना चौथा गोल किया।

Wimbledon 2021 आज से, इन दिग्गजों में होगी खिताबी होड़

शीक ने किया शानदार प्रदर्शन 

शीक ने चेक गणराज्य की स्कॉटलैंड के खिलाफ 2-0 से जीत में टीम की ओर से दोनों गोल दागे थे। क्रोएशिया के खिलाफ 1-1 से ड्रॉ में भी उन्होंने ही गोल दागा था। अभी टूर्नामेंट में शीक से अधिक गोल केवल पुर्तगाल के फारवर्ड क्रिस्टियानो रोनाल्डो (पांच) के नाम पर हैं। चेक गणराज्य क्वार्टर फाइनल में डेनमार्क से भिड़ेगा। यह मैच शनिवार को अजरबेजान के बाकू में खेला जाएगा।

Wimbledon 2021: पहली बार दो भारतीय महिला खिलाड़ी खेलेंगी युगल में

बेल्जियम का धमाका, पुर्तगाल को Euro Cup 2020 से किया बाहर

अपने नाम के अनुरूप प्रदर्शन करते हुए दुनिया की नंबर वन फुटबॉल टीम बेल्जियम ने मौजूदा चैंपियन पुर्तगाल को 1-0 से हराकर यूरोपियन चैंपियनशिप (Euro Cup 2020) के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। बेल्जियम की ओर से थोर्गन हजार्ड ने खेल के 42वें मिनट में मैच का एकमात्र गोल दागाए जो कि निर्णायक साबित हुआ। अब क्वार्टर फाइनल में बेल्जियम का मुकाबला इटली से होगा। दोनों टीमों के बीच ये मैच शुक्रवार को म्यूनिख में खेला जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here