इंटरनेशनल मैच में सर्वाधिक हैट्रिक गोल करने वाले फुटबॉलर बने Cristiano Ronaldo

0
571

नई दिल्ली। स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो (Cristiano Ronaldo) ने अपने नाम एक और रिकॉर्ड दर्ज करा लिया है। वह इंटरनेशनल मैच में सबसे ज्यादा बार हैट्रिक गोल करने वाले फुटबॉलर बन गए हैं। फीफा वर्ल्ड कप क्वालिफायर्स में लक्जमबर्ग के खिलाफ मैच में उन्होंने दो गोल पेनाल्टी और एक गोल हेडर से करके यह कमाल कर दिया। इसके साथ ही पुर्तगाल ने लक्जमबर्ग को 5-0 परास्त कर दिया। इस जीत के साथ पुर्तगाल टीम ग्रुप-2 में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। पहले स्थान पर 17 अंकों के साथ सर्बिया की टीम है। वहीं, पुर्तगाल के 16 अंक हैं।

 IPL 2021 Qualifier 2 में DC और KKR की ऐसी हो सकती है प्लेइंग इलेवन

Cristiano Ronaldo ने स्वेन का रिकॉर्ड तोड़ा 

Cristiano Ronaldo ने स्वीडन के स्वेन रीडेल के 9 बार हैट्रिक गोल करने के रिकॉर्ड को तोड़ा है। अब रोनाल्डो के अंतरराष्ट्रीय करियर में 10 हैट्रिक गोल हो चुके हैं। उन्होंने 2019 में लिथुआनिया के खिलाफ रीडेल के 9 बार हैट्रिक की बराबरी की थी। वहीं अब तक करियर में 58 बार हैट्रिक लगा चुके हैं।

National Open 400m Championship: आयुष डबास और रूपल चौधरी बने विजेता 

Cristiano Ronaldo के नाम सर्वाधिक गोल

इसके अलावा लक्जमबर्ग के खिलाफ तीन गोल से Cristiano Ronaldo के नाम अब 115 अंतरराष्ट्रीय गोल हो गए हैं। वह अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी भी हैं। यूरो कप 2020 के दौरान उन्होंने ईरान के पूर्व फुटबॉलर अली डेई के सबसे ज्यादा गोल (109) के रिकॉर्ड की बराबरी की थी। इसके बाद सितंबर में रिपब्लिक ऑफ आयरलैंड के खिलाफ मैच में दो गोल दाग डेई के रिकॉर्ड को ध्वस्त किया था।

Commonwealth Games में शामिल हो सकता है T20 क्रिकेट

रोनाल्डो ने पहले दो गोल पेनाल्टी पर तो तीसरा गोल हेडर से किया 

रोनाल्डो ने लक्जमबर्ग के खिलाफ अपने तीन गोल में से दो गोल पहले हाफ में दागे। पहला गोल उन्होंने मैच के 8 वें मिनट मे मिले पेनाल्टी को गोल में तब्दील कर पुर्तगाल को 1-0 से बढ़त दिलाई। दूसरा गोल फिर उन्होंने 13 वें मिनट में पेनाल्टी पर ही दागा। वहीं मैच के 17 वें मिनट में ब्रूनो फर्नाडीज ने गोल कर पुर्तगाल को हाफ टाइम तक 3-0 से आगे कर दिया। रोनाल्डो ने तीसरा गोल मैच के 87 वें मिनट में हेडर के जरिए किया और पुर्तगाल को 5-0 से जीत दिलाई। इससे पहले मैच में 69 वें मिनट में जोआओ पालिन्हा ने टीम के लिए गोल दागा था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here