AFC U-23 Asian Football Qualifiers: भारत ने पेनाल्टी शूटआउट में किर्गिस्तान को दी मात 

0
500

नई दिल्ली।एएफसी अंडर-23 एशियाई फुटबॉल क्वालिफायर (AFC U-23 Asian Football Qualifiers) में गोलकीपर धीरज सिंह के दमदार प्रदर्शन की बदौलत भारत ने ग्रुप ई मुकाबले में पेनाल्टी शूटआउट में किर्गिस्तान को 4-2 से मात देकर दूसरा स्थान हासिल किया। यह भारतीय टीम का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। नियमित समय के बाद मुकाबला गोल रहित बराबर रहा था। मैच के ड्रॉ रहने के बाद दोनों टीमों के ग्रुप में चार अंक रहे और साथ ही गोल अंतर भी समान (शून्य) था। दोनों टीमों ने सभी मैचों में समान दो गोल दागे।

T20 World Cup 2021: क्या कर रहे हैं धोनी, खराब रणनीति बन रही हार का कारण

यूएई ने ओमान को 2-0 से हराया

AFC U-23 Asian Football Qualifiers के ग्रुप ई में क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम का फैसला करने के लिए पेनाल्टी शूटआउट का सहारा लिया गया। यूएई ने ओमान को 2-0 से हराया और ग्रुप ई में शीर्ष पर रहा। प्रत्येक ग्रुप से शीर्ष टीम और सभी ग्रुपों से दूसरे स्थान पर रहने वाली सर्वश्रेष्ठ चार टीमें अगले साल होने वाली प्रतिष्ठित महाद्वीपीय प्रतियोगिता के लिए क्वालिफाई करेंगी।

T20 World Cup 2021: टॉस हारने का रिकॉर्ड बना रहे Virat Kohli, टीम का बेडागर्क

भारतीय टीम का शानदार प्रदर्शन 

भारत पहली बार AFC U-23 Asian Football Qualifiers के लिए क्वालिफाई करेगा या नहीं अब यह जानने के लिए अन्य ग्रुप के मैचों के खत्म होने का इंतजार करना पड़ेगा। पेनाल्टी शूटआउट में धीरज ने विरोधी टीम के खिलाड़ियों के दो शॉट रोके जबकि भारत की ओर से राहुल केपी, रोहित दानु, सुरेश सिंह और रहीम अली ने गोल दागे।

T20 World Cup 2021: ऐसे पहुंच सकती है टीम इंडिया सेमीफाइनल में

अर्जुन अवॉर्ड देने के लिए पहलवान रवि दहिया ने लिखा पत्र

ओलंपिक पदक विजेताओं को अर्जुन अवार्ड की जगह देश के सर्वोच्च खेल सम्मान मेजर ध्यानचंद खेल रत्न दिए जाने का मामला तूल पकड़ गया है। टोक्यो ओलंपिक में रजत पदक जीतने वाले पहलवान रवि कुमार दहिया ने खेल मंत्री अनुराग ठाकुर को रोषपूर्ण पत्र लिखकर उन्हें अर्जुन अवार्ड दिए जाने की गुहार लगाई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here