Khelo India Youth Games 2023 का आज होगा भव्य आगाज, 13 दिनों तक चलेगा आयोजन

991
fifth edition of Khelo India Youth Games begins in madhya pradesh from today
Advertisement

भोपाल। Khelo India Youth Games 2023: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के तात्या टोपे स्टेडियम खेलो इंडिया की मेजबानी के लिए सज-धज कर तैयार है। यहां आज से दूधिया रोशनी में रंगारंग व सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ खेलो इंडिया की शुरुआत हो जाएगी। पहले दिन वॉलीबाल के मुकाबले से शुरुआत होगी। शाम सात बजे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय खेलमंत्री अनुराग ठाकुर शुभारंभ करेंगे।

देश भर से छह हजार युवा खिलाड़ी लेंगे भाग

केंद्रीय खेल राज्य मंत्री निसिथ प्रमाणिक, मप्र खेल एवं कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया, ओडिशा के स्पोर्ट्स एवं यूथ वेलफेयर मंत्री तुषार कांति बेहरा और अरुणाचल प्रदेश के खेल मंत्री मामा नटुंग शामिल होंगे। कार्यक्रम में 10 हजार से अधिक दर्शक मौजूद रहेंगे। 13 दिनों तक राजधानी समेत मप्र के आठ शहरों में होने वाले इस भव्य Khelo India Youth Games 2023 आयोजन में देशभर के छह हजार युवा खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।

मशहूर गायक शान देंगे प्रस्तुती

उद्घाटन समारोह में प्रख्यात टीवी कलाकार जय भानुशाली एंकरिंग करेंगे। मशहूर गायक शान, जिन्होंने खेलो इंडिया यूथ गेम्स के थीम सांग को आवाज दी है, प्रस्तुति देंगे। गायिका नीति मोहन नर्मदा अष्टक की प्रस्तुति देंगी। दक्षिण भारत के प्रसिद्ध ड्रम्स शिवामणि और ग्रुप द्वारा ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ की प्रस्तुति 100 लोक कलाकारों के दल द्वारा दी जाएगी। इसके अतिरिक्त अभिलिप्सा पांडा द्वारा ‘हर हर शंभु’ और नटराज डांस ग्रुप की प्रस्तुति, प्रिंस डांस ग्रुप द्वारा जी-20 की ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ पर शानदार डांस प्रस्तुति होगी। Khelo India Youth Games 2023 के शुभारंभ कार्यक्रम में लेजर शो, आतिशबाजी की रंगारंग प्रस्तुति भी देखने को मिलेगी।

इस साल पहली बार शामिल किए गए वॉटर स्पोर्ट्स

इस साल Khelo India Youth Games 2023 में कुल 28 खेल होंगे जिनमें कुछ खेल ऐसे भी हैं जो पहली बार इसमें शामिल हुए हैं। उन्हीं में से एक है वाटर स्पोर्ट्स जो इस बार शामिल किया गया है। खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कुछ वक्त पहले मीडिया से बात करते हुए कहा था कि, सामान्य खेलों और स्वदेशी खेलों के साथ कैनो स्लैलम, कयाकिंग, कैनोइंग और रोइंग जैसे नए खेलों को भी शामिल किया जाएगा। राष्ट्रीय स्तर के खेल आयोजन से प्रदेश के सभी जिलों के युवा एवं छात्र-छात्राओं को जोड़ा जाएगा, जिसके तहत भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर, मंडला, महेश्वर और बालाघाट में विभिन्न स्थानों पर खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इस संबंध में जिला कलेक्टरों को विशेष निर्देश जारी किए गए हैं।

कौनसा शहर करेगा किस खेल की मेजबानी?

भोपाल: एथलेटिक्स, कुश्ती, बॉक्सिंग, शूटिंग, कायाकिंग-केनोयिंग, रोइंग, वॉलीबॉल, जूडो, स्वीमिंग।

बालाघाट: फुटबॉल (महिला)।

ग्वालियर: बैडमिंटन, हॉकी, जिम्नास्टिक, कलारीपयटू, मंडला थांग-ता, गतका।

उज्जैन: योगासन, मलखंब।

इंदौर: बास्केटबॉल, वेटलिफ्टिंग, टेबल टेनिस, कबड्डी, फुटबॉल (पुरुष), टेनिस।

महेश्वर: सलालम

जबलपुर: तीरंदाजी, खो-खो, तलवारबाजी, रोड-साइकिलिंग

दिल्ली: ट्रैक-साइकिलिंग

Share this…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here