Home sports CWG 2022 CWG 2022: आज सौरव घोषाल दिला सकते हैं स्क्वैश में कांस्य पदक,...

CWG 2022: आज सौरव घोषाल दिला सकते हैं स्क्वैश में कांस्य पदक, रात 9.30 बजे मैच

0
CWG 2022 today Saurav Ghosal will compete in Bronze medal match at 9.30 pm commonwealth games

बर्मिंघम। CWG 2022: भारत के स्क्वैश पोस्टर बॉय सौरव घोषाल बुधवार को कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में पुरुषों के सिंगल्स स्क्वैश का कांस्य पदक जीतने के इरादे से कोर्ट पर उतरेंगे। सौरव का मुकाबला गत चैंपियन इंग्लैंड के जेम्स विलस्ट्रॉप से होगा। घोषाल अगर जीते तो यह उनका सिंगल्स का पहला कॉमनवेल्थ पदक होगा।

CWG 2022: निकहत जरीन और लवलीना आज उतरेंगी बॉक्सिंग रिंग में, ये है छठे दिन भारत का पूरा शिड्यूल

इससे पहले विश्व के 15वें नंबर के खिलाड़ी सौरव घोषाल को बर्मिंघम हॉकी और स्क्वैश सेंटर विश्वविद्यालय में खेले गए CWG 2022 स्क्वैश के सेमीफाइनल में कॉमनवेल्थ गेम्स 2018 के रजत पदक विजेता न्यूजीलैंड के पॉल कॉल ने शिकस्त दी थी। वहीं जेम्स विलस्ट्रॉप को दूसरे सेमीफाइनल में वेल्स के जोएल माकिन ने हराया था। इस हार से जेम्स ने बर्मिंघम 2022 में अपने खिताब को डिफेंड करने का मौका भी गंवा दिया।

CWG 2022: बैडमिंटन में भारत को मिला सिल्वर, मिक्स्ड टीम इवेंट के फाइनल में मलेशिया से हारे

जेम्स अनुभवी, सौरव की मजबूत दावेदारी

38 वर्षीय जेम्स विलस्ट्रॉप की पुरुष एकल रैंकिंग 24वीं हैं। उन्होंने कई इंटरनेशनल मैडल्स अपने नाम किए हैं। इनमें 6 विश्व चैंपियनशिप में और 6 पदक ही कॉमनवेल्थ गेम्स के शामिल हैं। इन पदकों में से 3 उन्होंने डबल्स मुकाबलों में जीते हैं। जबकि इसके उलट सौरव अभी तक भी कॉमनवेल्थ गेम्स में सिंगल्स में कोई पदक नहीं जीत सके हैं। 35 वर्षीय सौरव घोषाल ने राष्ट्रमंडल खेलों में केवल एक पदक गोल्ड कोस्ट 2018 में मिक्स्ड डबल्स रजत पदक के रूप में जीता है। पिछली बार ग्लासगो 2014 में उन्होंने राष्ट्रमंडल खेलों में सिंगल्स इवेंट में कांस्य पदक का मुकाबला खेला, जिसमें वह अंग्रेज पीटर बार्कर से हार गए थे।

IND vs WI 3rd T20: सूर्यकुमार के दम पर जीता भारत, वेस्ट इंडीज को 7 विकेट से हराया

कॉमनवेल्थ गेम्स स्क्वैश में भारत के पास 3 पदक

एशियाई खेलों में सौरव घोषाल के नाम सिंगल्स के तीन पदक हैं। पीएसए विश्व रैंकिंग के शीर्ष 10 में जगह बनाने वाले एकमात्र भारतीय सौरव घोषाल अपने चौथे राष्ट्रमंडल खेल में खेल रहे हैं। भारत ने राष्ट्रमंडल खेलों में स्क्वैश में केवल तीन पदक जीते हैं। दीपिका पल्लीकल और चिनप्पा ने 2014 में महिला डबल्स में स्वर्ण और 2018 में एक रजत जीता था। पल्लीकल ने उसी वर्ष घोषाल के साथ मिक्स्ड डबल्स में रजत जीता था।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version