Commonwealth Games Badminton: पीवी सिंधू की नजरें पहले पदक पर, जानें भारत का पूरा शेड्यूल

0
436
Commonwealth Games 2022 PV Sindhu focus on her first medal, know India's full schedule in Badminton

नई दिल्ली। Commonwealth Games: ब्रिटेन के बर्मिंघम में 28 जुलाई से शुरु हो रहे राष्ट्रमंडल खेल 2022 में भारत की स्टार शटलर और दो बार की ओलंपिक मैडलिस्ट पीवी सिंधु, लक्ष्य सेन और किदांबी श्रीकांत भारत की बैडमिंटन टीम की अगुवाई करेंगे। राष्ट्रमंडल खेल 2022 में बैडमिंटन प्रतियोगिताओं की शुरुआत शुक्रवार को बर्मिंघम के नेशनल एग्जीबिशन सेंटर में मिश्रित टीम स्पर्धा के साथ होगी। इस स्पर्धा में गत चैंपियन टीम इंडिया को ग्रुप ए में ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका और पाकिस्तान के साथ रखा गया है।

Commonwealth Games की मेजबानी कर रहे इंग्लैंड को ग्रुप बी में रखा गया है, जबकि बैडमिंटन में सबसे मजबूत टीमों में शुमार मलेशिया ग्रुप डी में है। इस प्रतियोगिता में कुल 16 टीमें मिश्रित टीम स्पर्धा में हिस्सा ले रही हैं। हर ग्रुप से शीर्ष दो टीमें नॉकआउट राउंड में खेलेंगी। बर्मिंघम 2022 में बैडमिंटन की एकल और युगल बैडमिंटन स्पर्धाएं 3 अगस्त से शुरू होंगी और 8 अगस्त तक चलेंगी।

Commonwealth Games: सबसे हॉट है IND vs PAK T20 मुकाबला, जानें Team India का पूरा शेड्यूल

भारत राष्ट्रमंडल खेलों (Commonwealth Games) में अपनी सबसे मजबूत टीम को हिस्सा लेने के लिए भेज रहा है। दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु, विश्व चैंपियनशिप के पदक विजेता किदांबी श्रीकांत और लक्ष्य सेन के अलावा भारत की शीर्ष युगल जोड़ी सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी-चिराग शेट्टी प्रतियोगिता में अपनी चुनौती पेश करेंगे।

Breaking News: Neeraj Chopra चोट के कारण कॉमनवेल्थ गेम्स से बाहर

गत चैंपियन साइना नेहवाल इस बार टीम में नहीं

बैडमिंटन रैंकिंग में विश्व की 7वें नंबर की शटलर और पूर्व विश्व चैंपियन पीवी सिंधु ने इस साल तीन खिताब जीते हैं। पीवी सिंधु 2018 में आयोजित राष्ट्रमंडल खेलों के फाइनल में साइना नेहवाल से हार गई थीं। वह अभी तक राष्ट्रमंडल खेलों में एकल स्पर्धा में स्वर्ण पदक नहीं जीत पाई हैं। गत चैंपियन साइना नेहवाल इस बार प्रतिस्पर्धा नहीं करेंगी। साइना की गैर-मौजूदगी में, अश्विनी पोनप्पा भारतीय महिला टीम में सबसे अनुभवी भारतीय शटलर होंगी। इस टीम में 19 वर्षीय त्रिशा जॉली और गायत्री गोपीचंद के नाम भी शामिल हैं।

Commonwealth Games: बर्मिंघम पहुंची Team India, 29 जुलाई को ऑस्ट्रेलिया से पहला मैच

पुरुष टीम में लक्ष्य सेन करेंगे पदार्पण

वहीं, भारतीय पुरुष टीम फॉर्म से बाहर चल रहे एचएस प्रणॉय और विश्व चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता बी साई प्रणीत के बिना ही Commonwealth Games में अपनी चुनौती पेश करेगी। इसके अलावा, विश्व के 9वें नंबर के 20 वर्षीय लक्ष्य सेन राष्ट्रमंडल खेलों में पदार्पण करेंगे। बैडमिंटन विश्व रैंकिंग में 11वें नंबर पर काबिज किदांबी श्रीकांत और सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी-चिराग शेट्टी की पुरुष युगल जोड़ी 2018 राष्ट्रमंडल खेलों के फाइनल में हार झेलने के बाद इस बार बेहतर प्रदर्शन करने की कोशिश करेंगे।

सुप्रीम कोर्ट ने MS Dhoni को थमाया नोटिस, 150 करोड़ रुपये की वसूली का मामला

Commonwealth Games में भारत का प्रदर्शन

राष्ट्रमंडल खेलों के पिछले संस्करण में, भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ियों ने दो स्वर्ण, तीन रजत और एक कांस्य पदक हासिल किया था। 2018 में भारतीय बैडमिंटन टीम ने अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया था। 1966 में बैडमिंटन को राष्ट्रमंडल खेलों में शामिल किया गया था। तब से अब तक इंग्लैंड ने सबसे अधिक 109 बैडमिंटन पदक जीते हैं। दूसरे स्थान पर 64 पदकों के साथ मलेशिया है। वहीं, भारत ने अब तक बैडमिंटन में कुल 25 पदक जीते हैं और वह सूची में तीसरे स्थान पर है।

BCCI का नया टाइटल स्पॉन्सर होगा मास्टरकार्ड, Paytm की लेगा जगह

राष्ट्रमंडल खेल 2022 के लिए भारतीय बैडमिंटन टीम

पुरुष: लक्ष्य सेन, किदांबी श्रीकांत, सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी, चिराग शेट्टी और बी सुमीत रेड्डी

महिला: पीवी सिंधु, आकर्षी कश्यप, त्रिशा जॉली, गायत्री गोपीचंद, अश्विनी पोनप्पा

Commonwealth Games: भारत की तीसरी एथलीट डोप टेस्ट में फेल, गेम्स से किया बाहर

Commonwealth Games 2022: भारत का बैडमिंटन शेड्यूल 

(लाइव मैच शुरू होने का समय भारतीय समयानुसार)

शुक्रवार, 29 जुलाई: भारत बनाम पाकिस्तान मिश्रित टीम – शाम 6.30 बजे

शनिवार, 30 जुलाई: भारत बनाम श्रीलंका मिश्रित टीम – दोपहर 1.30 बजे

शनिवार, 30 जुलाई: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया मिश्रित टीम – रात 11.30 बजे

रविवार, 31 जुलाई: मिश्रित टीम क्वार्टर फाइनल – दोपहर 3.30 बजे

सोमवार, 1 अगस्त: मिश्रित टीम सेमीफाइनल – दोपहर 3.30 बजे

मंगलवार, 2 अगस्त: मिश्रित टीम कांस्य और स्वर्ण पदक मैच – दोपहर 3.30 बजे

बुधवार, 3 अगस्त: पुरुष एकल, महिला एकल, पुरुष युगल, महिला युगल और मिश्रित युगल का प्रीलिमनरी – दोपहर 2.30 बजे

गुरुवार, 4 अगस्त: पुरुष एकल, महिला एकल, पुरुष युगल, महिला युगल और मिश्रित युगल का प्रीलिमनरी – दोपहर 2.30 बजे

शुक्रवार, 5 अगस्त: पुरुष एकल, महिला एकल, पुरुष युगल, महिला युगल और मिश्रित युगल का राउंड ऑफ 16 – दोपहर 3.30 बजे

शनिवार, 6 अगस्त: पुरुष एकल, महिला एकल, पुरुष युगल, महिला युगल और मिश्रित युगल क्वार्टर फाइनल – दोपहर 3.30 बजे

रविवार, 7 अगस्त: पुरुष एकल, महिला एकल, पुरुष युगल, महिला युगल और मिश्रित युगल सेमीफाइनल और कांस्य पदक मैच – दोपहर 1.30 बजे

सोमवार, 8 अगस्त: पुरुष एकल, महिला एकल, पुरुष युगल, महिला युगल और मिश्रित युगल फाइनल – दोपहर 12.30 बजे

लवलीना के पोस्ट पर हरकत में सरकार, खेलमंत्री ने दिए IOA को निर्देश, तुरंत निपटाएं मामला

Commonwealth Games 2022 बैडमिंटन का प्रसारण भारत में कहां देखें?

राष्ट्रमंडल खेल 2022 के चुनिंदा बैडमिंटन मैचों का भारत में Sony SIX, Sony TEN 1, Sony TEN 2, Sony TEN 3 और Sony TEN 4 टीवी चैनलों पर सीधा प्रसारण किया जाएगा। लाइव स्ट्रीमिंग SonyLIV OTT प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here