Yashasvi Jaiswal का दलीप ट्राफी में धमाका, दोहरा शतक जड़ा, टीम इंडिया का दावा मजबूत

0
432
Yashasvi Jaiswal blast in Duleep Trophy 2022, scored double century, claim for Team India

Yashasvi Jaiswal ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में ऋषभ पंत को पीछे छोड़ा

कोयंबटूर। Yashasvi Jaiswal: लगता है टीम इंडिया को भविष्य का एक शानदार खिलाड़ी मिलने वाला है। यूं तो कई प्रतिभाशाली खिलाड़ी टीम इंडिया में दस्तक देने को तैयार हैं लेकिन उनमें सबसे आगे खड़े हैं यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal)। 20 साल के यशस्वी बल्ले से ऐसा धमाल कर रहे हैं कि कभी भी भारतीय टीम का हिस्सा बन सकते हैं।

दलीप ट्रॉफी (Duleep Trophy) के फाइनल में Yashasvi Jaiswal वेस्ट जोन के लिए खेल रहे हैं। उनकी टीम का सामना साउथ जोन से है। पहली पारी में सिर्फ एक रन बनाने वाले Yashasvi Jaiswal ने दूसरी पारी में धमाकेदार दोहरा शतक जड़ दिया। वह तिहरे शतक की तरफ बढ़ रहे थे, लेकिन 265 रनों की पारी खेलने के बाद स्टंप हो गए। 323 गेंदों पर उनके बल्ले से 30 चौके और 4 छक्के लगे। उन्होंने ये रन 82.04 की स्ट्राइक रेट से बनाए।

Yashasvi Jaiswal 2020 अंडर-19 विश्वकप में टीम इंडिया का हिस्सा थे। उन्होंने विश्वकप में सबसे ज्यादा रन बनाए और प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे। अंडर-19 विश्वकप खेलने से पहले ही उन्होंने प्रथम श्रेणी और लिस्ट ए डेब्यू कर लिया था। 26 लिस्ट ए मैच में उनके बल्ले से 48.47 की औसत से 1115 रन निकले हैं। इसमें 203 रनों की पारी भी शामिल है। वहीं 13 प्रथम श्रेणी पारियों में वह करीब 84 की औसत से 1015 रन बना चुके हैं। उन्होंने इस दौरान 5 शतक लगाए हैं, जिसमें दो दोहरे शतक भी हैं।

R Ashwin: बैंच पर बैठा है जीत का ‘ट्रंप कार्ड’..अनुभवी अश्विन नजरअंदाज!

Duleep Trophy फाइनल की शुरुआत से पहले Yashasvi Jaiswal ने 11 पारियां खेली थीं और 749 रन बनाए थे। बाएं हाथ का ये बल्लेबाज पहली पारी में एक रन बनाकर आउट हुआ था। इस साल दलीप ट्रॉफी में जायसवाल का यह दूसरा दोहरा शतक है।

प्रथम श्रेणी क्रिकेट में ताबड़तोड़ एक हजार रने पूरे

यशस्वी जायसवाल ने कोयंबटूर में साउथ जोन और वेस्ट जोन के बीच दलीप ट्रॉफी फाइनल के दौरान शनिवार को बड़ी उपलब्धी हासिल की। वह प्रथम श्रेणी क्रिकेट में संयुक्त रूप से सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए। इस मामले में उन्होंने Rishabh Pant को पीछे छोड़ा।

वेस्ट जोन के लिए शुक्रवार को दोहरा शतक लगाने वाले Yashasvi Jaiswal चौथे दिन 265 रन बनाकर आउट हुए। इसके साथ ही उन्होंने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 13 पारियों में 1000 रन भी पूरे कर लिए। जायसवाल ने Russy Mody और अमोल मजूमदार (Amol Majoomdar) की बराबरी की। इन दोनों पूर्व खिलाडिय़ों ने भी 13 मैच लिए थे। वहीं पंत ने 14 मैच लिए। जायसवाल ने दलीप ट्रॉफी फाइनल की शुरुआत से पहले 11 पारियां खेली थीं और 749 रन बनाए थे।

लॉर्ड्स में क्लीन स्वीप से Jhulan Goswami को विदाई देगी टीम इंडिया

Sarfaraz Khan ने भी जड़ा शतक, शानदार फॉर्म जारी

इसके अलावा सरफराज खान (Sarfaraz Khan) का भी शानदार फॉर्म जारी है। उन्होंने भी नाबाद शतक लगाया। इसके पहले रणजी ट्रॉफी 2022 (Ranji Trophy 2022) के फाइनल में भी मध्य प्रदेश के खिलाफ मैच में दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने शतक जड़ा था। साउथ जोन के खिलाफ उन्होंने दूसरी पारी में नाबाद 127 रन बनाए। इसके अलावा वेस्ट जोन के लिए श्रेयस अय्यर ने 71 और विकेटकीपर बल्लेबाज हेत पटेल ने नाबाद 61 गेंदों पर 51 रनों की पारी खेली। साउथ जोन के लिए के गौतम ने 2 और सांई किशोर ने भी 2 विकेट लिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here