WTC Final: राह मुश्किल है लेकिन खत्म नहीं हुई उम्मीदें, टीम इंडिया को करने होंगे ये काम

0
337
WTC Final still some hope for team india to come back, need a good partnership between ajinkya rahane and ravindra jadeja

लंदन। WTC Final: भारत की हालत वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में बुरी तरह से खराब हो चुकी है। दूसरे ही दिन ऑस्ट्रेलिया के अटैक के सामने भारत ने घुटने टेक दिए। भारत की बल्लेबाजी को देखने के बाद उसके हाथ से मुकाबला निकलता हुआ दिख रहा है। उसका आगे का सफर मुश्किल हो गया है। ऑस्ट्रेलिया की टीम ने भारत पर दबाव बना दिया है। हालांकि भारत की उम्मीद अभी तक पूरी तरह से खत्म नहीं हुई है।

Women’s Junior Asia Cup: सेमीफाइनल में पहुँची Team India, चीनी ताइपी को 11-0 से रौंदा

अब भी बचा है तीन दिन का खेल

WTC Final में अभी 3 दिन का खेल बचा है और रोहित शर्मा की सेना अभी भी द ओवल में पलटवार कर सकती है। वो वापसी की एक नई कहानी लिख सकती है। दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया की टीम पहली पारी में 469 रन पर ऑल आउट हो गई। ट्रेविस हेड के बाद स्टीव स्मिथ ने भी शतक ठोका। ऑस्ट्रेलिया के 400 पार पहुंचते ही भारत की परेशानी बढ़ गई थी, मगर भारत को अपने टॉप ऑर्डर पर पूरा भरोसा था। भारतीय टीम बल्लेबाजी के लिए उतरी और रोहित शर्मा, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा और विराट कोहली के रूप में 71 रन पर ही 4 विकेट गिर गए।

WTC Final Live: दूसरा दिन भी ऑस्ट्रेलिया के नाम, भारत ने 5 विकेट पर बनाए 151 रन, रहाणे और भरत क्रीज पर मौजूद

फॉलोऑन टालने की करनी होगी कोशिश

भारत लगभग WTC Final के मुकाबले में पिछड़ गया। हालांकि अजिंक्य रहाणे और रवींद्र जडेजा ने 71 रन की साझेदारी करके स्कोर को 142 रन तक पहुंचा दिया। इस साझेदारी ने भारत की उम्मीदों को फिर से जिंदा कर दिया। भारत के पास अभी की खिताब जीतने का मौका है। भारत की आगे की राह भले ही मुश्किल है, मगर उम्मीद खत्म नहीं हुई। पिछडऩे के बाद जीत के लिए टीम इंडिया को सबसे पहले फॉलोऑन टालने की कोशिश करनी होगी। ऐसे में उनके लिए तीसरा दिन काफी अहम होने वाला है। इसके लिए उसे कम से कम 120 रन और बनाने होंगे।

WTC Final: रोहित की कप्तानी पर भडक़े सौरव गांगुली, बोले-अगर मैं कप्तान होता तो…!

दूसरी पारी में सुधारनी होंगी गलतियां

अजिंक्य रहाणे 29 रन बनाकर क्रीज पर टिके हुए हैं। उन्हें WTC Final के तीसरे दिन ज्यादा से ज्यादा समय तक क्रीज पर टिके रहने की कोशिश करनी होगी। अगर भारत को फॉलोऑन खेलना भी पड़ा तो उसे अपनी दूसरी पारी में पिछली गलतियों से बचना होगा, क्योंकि फॉलोऑन खेलकर भी मैच जीता जा सकता है, ऐसा कमाल 2001 में भारत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कर चुका है। फॉलोऑन खेलते हुए भारत ने 171 रन से जीत दर्ज कर ली थी। यानी फॉलोऑन खेलने के बावजूद भारत जीत सकता है।

World Cup 2023: पाकिस्तान को है अहमदाबाद से एलर्जी, मैच खेलने से किया इंकार

अब भारत को बड़ी साझेदारी की जरूरत

भारत को एक बड़ी साझेदारी की जरूरत है। बिल्कुल वैसी ही साझेदारी, जैसी वीवीएस लक्ष्मण और राहुल द्रविड़ ने 2001 में की थी। दोनों के बीच 376 रन की पार्टनरशिप हुई थी। भारत को इस समय कुछ ऐसी की पार्टनरशिप की जरूरत है। WTC Final में पिछडऩे के बावजूद अगर भारत को जीत हासिल करनी है तो टॉप ऑर्डर के पास अब आखिरी मौका है। पहली पारी में रोहित शर्मा, शुभमन गिल, विराट कोहली, चेतेश्वर पुजारा बुरी तरह से फ्लॉप रहे। चारों में से कोई भी 15 रन को पार नहीं कर पाया। ऐसे में अगली पारी में चारों बल्लेबाजों को रनों की बारिश करनी होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here