लंदन। WTC Final के पहले दिन विकेटों की जबर्दस्त पतझड़ देखने को मिली। तेज गेंदबाजों को पिच से काफी मदद मिली। कैगिसो रबाडा और मार्को यानसेन की कहर बरपाती गेंदों के आगे ऑस्ट्रेलिया की पूरी पारी महज 212 रनों पर ही सिमट गई। स्मिथ और वेबस्टर के अलावा कोई कंगारू बल्लेबाज क्रीज पर टिक नहीं सका। ब्यू वेबस्टर ने 72 और स्टीव स्मिथ ने 66 रन बनाए। साउथ अफ्रीका के लिए कगिसो रबाडा ने 5 और मार्काे यानसेन को 3 विकेट मिले।
The Big Man Got 2 Wickets 📈@CricketAus ✨#Starc #AUSvsSA #WTC2025 #WTCFinal #4kwallpaper pic.twitter.com/ucGcCTSgja
— Akilan 🧃 (@Akil_4k_Edits) June 11, 2025
213 रनों के जवाब में साउथ अफ्रीका की शुरूआत भी बेहद खराब रही। WTC Final के पहले दिन के तीसरे सेशन में साउथ अफ्रीका को भी 2 झटके शुरू में ही लग गए। एडन मार्करम बिना खाता खोले और रायन रिकेलटन महज 16 रनों पर पवेलियन लौट गए। दोनों विकेट मिचेल स्टार्क को मिले। आखिरी समाचार लिखे जाने तक साउथ अफ्रीका ने 2 विकेट के नुकसान पर 20 रन बना लिए थे।
Kagiso Rabada leads the charge as South Africa run through Australia’s batting in the first innings 🔥
Follow LIVE ➡️ https://t.co/LgFXTd0jRV pic.twitter.com/nnde0pDGeM
— ICC (@ICC) June 11, 2025
212 रनों पर सिमटी ऑस्ट्रेलिया
अपना दूसरा WTC Final खेल रही ऑस्ट्रेलिया को दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाजों ने बिखेर कर रख दिया। कगिसो रबाडा की अगुवाई में दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी सिर्फ 212 रनों पर समेट दी। ऑस्ट्रेलिया के लिए ब्यू वेबस्टर ने 72 और स्टीव स्मिथ ने 66 रनों की पारियां खेलीं। वहीं, दक्षिण अफ्रीका की तरफ से रबाडा ने पांच और मार्काे यानसेन ने तीन विकेट झटके।
Proteas pacers pack a punch early on in the #WTC25 Final 🙌
Follow LIVE ➡️ https://t.co/LgFXTd0jRV pic.twitter.com/X06XLyqK4D
— ICC (@ICC) June 11, 2025
ऑस्ट्रेलिया का टॉप ऑर्डर बिखरा
WTC Final में दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। ये फैसला सही साबित भी हुआ। ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत झटके के साथ हुई। उस्मान ख्वाजा खाता भी नहीं खोल पाए। उन्हें रबाडा ने पवेलियन भेजा। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए आए कैमरन ग्रीन भी रबाडा का शिकार बन गए। ग्रीन सिर्फ 4 रन बनाकर चलते बने। सलामी बल्लेबाज लाबुशेन भी ज्यादा देर विकेट पर टिक नहीं पाए। उन्हें यानसेन ने कैच आउट कराया। वह सिर्फ 17 रन बना पाए। जबकि ट्रेविस हेड 11 रन बनाकर आउट हो गए। रबाडा और यानसेन ने ऑस्ट्रेलिया के पूरे टॉप ऑर्डर को बिखेरकर रख दिया।
Colvin Shield : रोमांच का चरम, सुपर ओवर में अलवर से जीता जयपुर, भरतपुर के कार्तिक ने ठोका दोहरा शतक
स्मिथ और वेबस्टर ने संभाली पारी
एक समय पहले सत्र में ही ऑस्ट्रेलिया 67 के स्कोर पर चार विकेट खो चुकी थी। ऐसे समय पर स्टीव स्मिथ और ब्यू वेबस्टर ने मोर्चा संभाला। दोनों के बीच पांचवें विकेट के लिए 79 रनों की साझेदारी हुई। इस दौरान स्मिथ 112 गेंदों में 66 रनों की पारी खेलने में कामयाब हुए। उन्होंने 76 गेंदों में अपना 42वां अर्धशतक पूरा किया। मार्करम ने उन्हें अपना शिकार बनाया। इसके बाद वेबस्टर भी 92 गेंदों में 72 रन बनाकर आउट हो गए। ऑस्ट्रेलिया के अन्य कोई बल्लेबाज ज्यादा देर विकेट पर टिक नहीं पाया।
Kagiso Rabada rises to the occasion as he claims his 17th Test five-for in the #WTC25 Final against Australia ⚡
More from the action ➡️ https://t.co/LgFXTd0RHt pic.twitter.com/3G5NAcDsv4
— ICC (@ICC) June 11, 2025
रबाडा ने झटके 5 विकेट, बना डाला नया रिकॉर्ड
पहली पारी में रबाडा ने कुल पांच विकेट हासिल किए। वह दक्षिण अफ्रीका के लिए टेस्ट में सर्वाधिक विकेट लेने वाले चौथे गेंदबाज बन गए। उनके नाम 332 विकेट दर्ज हो गए हैं। इस मामले में उन्होंने एलन डोनाल्ड को पीछे छोड़ दिया, जिन्होंने 330 विकेट हासिल किए थे।