WPL Auction: अंडर-19 वर्ल्ड चैंपियन टीम की 10 खिलाड़ी अनसोल्ड, WPL का लोगो लॉन्च

506
WPL Auction 10 players of U19 World Champion team unsold, WPL logo launched
Advertisement

मुंबई। WPL Auction: पहली विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) के लिए आयोजित नीलामी में खिलाड़ियों पर करोड़ों रूपयों की बारिश हुई। मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में चल रहे इस ऑक्शन में भारत की टॉप ऑर्डर बैटर स्मृति मंधाना सबसे महंगी बिकीं। उन्हें बेंगलुरु ने 3.4 करोड़ रुपए में खरीदा। मंधाना के अलावा, एश्ले गार्डनर और नेटली सीवर ब्रंट भी 3 करोड़ रुपए से ज्यादा राशि में बिकीं। हालांकि करीब 5 घंटे चले इस WPL Auction में पिछले महीने अंडर-19 वर्ल्ड चैंपियन बनी भारतीय टीम की दस खिलाड़ी किसी भी टीम का हिस्सा नहीं बन सकीं। इस टीम की 4 खिलाड़ियों को ही खरीददार मिले। महाराष्ट्र की देविका वैद्य ओपन ऑक्शन में 20वीं करोड़पति बनीं। चार भारतीय खिलाड़ियों को दो करोड़ से ज्यादा राशि मिली।

WPL Auction में 4 देशों की कप्तानों को खरीददार नहीं मिला। इनमें साउथ अफ्रीका की सुने लुस, इंग्लैंड की हीथर नाइट, श्रीलंका की चमारी अटापट्टू और वेस्टइंडीज की हेली मैथ्यूज शामिल रहीं। रिचा घोष को RCB ने 1.9 करोड़ रुपए में अपने साथ जोड़ा। जबकि यस्तिका भाटिया पर मुंबई ने सबसे ज्यादा 1.5 करोड़ रुपए की बोली लगाई। ऑक्शन से ठीक पहले BCCI अध्यक्ष रोजर बिन्नी और सचिव जय शाह ने विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) का ऑफिशियल लोगो भी लॉन्च किया। लोगो में एक महिला बैटर शॉट खेलते नजर आई।

WPL Auction: किस टीम ने किसे खरीदा

दिल्ली कैपिटल्स – जेमिमा रोड्रिग्ज (भारत), शेफाली वर्मा (भारत), मेग लेनिंग (ऑस्ट्रेलिया), राधा यादव (भारत), शिखा पांडेय (भारत), मारिजन कैप (साउथ अफ्रीका), तितास साधु (भारत)।

मुंबई इंडियंस – हरमनप्रीत कौर (भारत), नेटली सीवर (इंग्लैंड), अमीलिया केर (न्यूजीलैंड), यस्तिका भाटिया (भारत)।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु – स्मृति मंधाना (भारत), रेणुका सिंह (भारत), सोफी डिवाइन (न्यूजीलैंड), एलीस पेरी (ऑस्ट्रेलिया), रिचा घोष (भारत)।

WPL Auction: स्मृति मंधाना पर बरसे करोड़ों, मुंबई ने हरमनप्रीत को लिया साथ

यूपी वॉरियर्ज – दीप्ति शर्मा (भारत), ताहिलीया मैक्ग्रा (ऑस्ट्रेलिया), शबनिम इस्माइल (साउथ अफ्रीका), सोफी एक्लेस्टोन (इंग्लैंड), एलीसा हिली (ऑस्ट्रेलिया), अंजलि सर्वनी (भारत), राजेश्वरी गायकवाड़ (भारत), पार्श्वी चोपड़ा (भारत), एस यशश्री (भारत), श्वेता सहरावत (भारत)।

गुजरात जायंट्स – एश्ले गार्डनर (ऑस्ट्रेलिया), बेथ मूनी (ऑस्ट्रेलिया), सोफिया डंकली (इंग्लैंड), एनाबेल सदरलैंड (ऑस्ट्रेलिया), हरलीन देओल (भारत), डेओंड्रा डॉटिन (वेस्टइंडीज), स्नेह राणा (भारत)।

Share this…

Leave a Reply