मुंबई। WPL 2026 : विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) के अगले सीजन से पहले शुक्रवार को खिलाड़ियों की ऑफिशियल रिटेंशन लिस्ट जारी कर दी गई। इस लिस्ट में कई चौंकाने वाले नाम शामिल रहे। भारत को पहली बार विमेंस वर्ल्ड कप जिताने वाली ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा, अनुभवी गेंदबाज रेणुका सिंह, ऑलराउंडर स्नेह राणा, युवा बल्लेबाज प्रतिका रावल और क्रांति गौड़ को उनकी फ्रेंचाइज़ियों ने रिलीज कर दिया है।
IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया में बुमराह की धाक, बने नं. वन गेंदबाज; अगले मैच में रचेंगे इतिहास
हरमनप्रीत, मंधाना और जेमिमा पर कायम रहा भरोसा
रिटेंशन लिस्ट में भारत की तीन दिग्गज खिलाड़ियों को उनकी-उनकी टीमों ने अगले सीजन के लिए बनाए रखा है। हरमनप्रीत कौर मुंबई इंडियंस के साथ, स्मृति मंधाना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के साथ और जेमिमा रोड्रिग्ज़ दिल्ली कैपिटल्स की अहम सदस्य बनी रहेंगी।
इन खिलाड़ियों को अब 27 नवंबर को होने वाले WPL 2026 मेगा ऑक्शन में नहीं उतरना पड़ेगा, जबकि बाकी खिलाड़ियों पर नीलामी में बोली लगेगी। मेगा ऑक्शन में न्यूजीलैंड की अमीलिया केर, ऑस्ट्रेलिया की कप्तान एलिसा हीली और पूर्व कप्तान मेग लैनिंग जैसे नामों पर भी टीमें दांव लगाएंगी।
RCB को खरीदने के लिए टॉप 5 कंपनियों में होड़, होगा IPL इतिहास का सबसे बड़ा सौदा
दिल्ली और मुंबई ने किया शानदार संतुलन, 5-5 खिलाड़ी रिटेन
डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियंस और तीन बार की उपविजेता दिल्ली कैपिटल्स ने अपनी कोर टीम को मजबूत बनाए रखने के लिए 5-5 खिलाड़ियों को रिटेन किया है। वहीं, सीजन-2 की विजेता रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने 4 खिलाड़ियों को ही अपने पास रखा। अब तक फाइनल का स्वाद न चख पाने वाली गुजरात जायंट्स ने केवल 2 और यूपी वॉरियर्ज ने एक खिलाड़ी को ही रिटेन किया है।
WPL 2026 ऑक्शन से पहले सभी फ्रेंचाइजियों की रिटेंशन लिस्ट जारी, वर्ल्ड कप चैम्पियन प्लेयर ही रिलीज
पहली बार होने जा रहा है WPL का मेगा ऑक्शन
विमेंस प्रीमियर लीग के इतिहास में पहली बार WPL 2026 मेगा ऑक्शन आयोजित किया जाएगा। इससे पहले टीमों को मौका दिया गया था कि वे 5 खिलाड़ियों तक को अपने साथ बनाए रख सकती हैं। नियम के अनुसार, हर टीम अधिकतम 3 भारतीय और 2 विदेशी खिलाड़ी रिटेन कर सकती थी। वहीं, भारतीय खिलाड़ियों में सिर्फ 2 अनकैप्ड (अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नहीं खेलने वाली) खिलाड़ियों को रखने की अनुमति थी।
RTM कार्ड से बढ़ेगा ऑक्शन का रोमांच
WPL 2026 मेगा ऑक्शन में राइट टू मैच (RTM) कार्ड को लेकर इस बार रणनीति सबसे अहम रहने वाली है। यूपी वॉरियर्ज और गुजरात जायंट्स के पास सबसे ज्यादा 3-3 RTM कार्ड, जबकि RCB के पास एक कार्ड बचा है।
उदाहरण के तौर पर, बेंगलुरु ने केवल चार खिलाड़ियों को रिटेन किया है, इसलिए उनके पास एक RTM कार्ड है। इस कार्ड की मदद से टीम सोफी मोलेन्युएक्स, रेणुका ठाकुर या सोफी डिवाइन जैसी अपनी पूर्व खिलाड़ियों को ऑक्शन में फिर से टीम का हिस्सा बना सकती है।












































































