Home Cricket WPL 2023: स्मृति मंधाना की किस्मत का फैसला आज, RCB हारी तो...

WPL 2023: स्मृति मंधाना की किस्मत का फैसला आज, RCB हारी तो सीधे बाहर

0
WPL 2023 Smriti mandhana’s fate will be decided today, RCB vs UPW match is knockout match for Royal Challengers Bangalore

मुंबई। WPL 2023 में आज स्मृति मांधना के लिए दिन बड़ा है। उनके नसीब में क्या है, आज ये तय होना है। आरसीबी को लेकर आज सबसे बड़ा फैसला होने वाला है। जिस तरह से मुंबई इंडियंस WPL 2023 के प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बनीं। क्या उसी तरह अब आरसीबी भी टूर्नामेंट से बाहर होने वाली पहली टीम होगी, आज ये तय होगा। आज शाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का मुकाबला यूपी वॉरियर्स से होना है। ये मुकाबला वैसे तो दोनों टीमों के लिए अहम है। लेकिन, स्मृति मांधना के नेतृत्व वाली आरसीबी के लिए इसका मोल थोड़ा ज्यादा है। अब इतने बहुमूल्य मैच को कोई हार कैसे सकता है? लिहाजा आरसीबी के लिए भी हारना मना है।

WPL 2023: प्लेऑफ में पहुंची मुंबई इंडियंस, गुजरात को 55 रनों से हराया

आरसीबी आज ही बाहर या टूर्नामेंट में बरकरार, फैसला आज

यूपी वॉरियर्स के खिलाफ हार और जीत का रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की सेहत पर क्या असर पड़ेगा, अब जरा वो जान लीजिए। आरसीबी अगर यहां हारी तो इसी के साथ उनके लिए टूर्नामेंट में सब खत्म हो जाएगा। आधिकारिक तौर पर वो WPL 2023 से बाहर होने वाली पहली टीम बन जाएगी। लेकिन, अगर जीते तो आगे टूर्नामेंट में रोमांच पैदा हो जाएगा। जीत से लीग में आगे बढऩे की उनकी उम्मीद बची रहेगी।

WPL : बेहाल RCB, 5 मैच में किए 9 बदलाव, हर बार खाई मात

मुंबई इंडियंस की जीत से आरसीबी को मौका

आरसीबी के लिए अच्छी चीज ये हुई है कि मुंबई इंडियंस ने गुजरात जायंट्स को हरा दिया है। अब आरसीबी WPL 2023 में अपने सभी मैच तो जीते ही साथ ही दिल्ली कैपिटल्स अपने अगले मैच में यूपी वॉरियर्स को हरा दे। साथ ही गुजरात जायंट्स भी अपना अगला मैच यूपी वॉरियर्स से जीत ले तो उस सूरत में स्मृति मांधना एंड कंपनी की की किस्मत चमक सकती है।

Women’s World Boxing Championship आज से, 74 देशों के 350 मुक्केबाज लेंगे हिस्सा

आज आरसीबी के लिए आज हारना मना है

WPL 2023 में बने रहने के लिए फिलहाल सबसे पहले गेंद अभी आरसीबी के पाले में है। और, लीग में अपने 5 में से 5 मैच हार चुकी टीम को करना ये है कि अपने छठे मैच में यूपी वॉरियर्स को हर हाल में हराना है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version