Home sports Celebrity WPL में सानिया मिर्जा की एंट्री, आरसीबी ने बनाया मेंटोर

WPL में सानिया मिर्जा की एंट्री, आरसीबी ने बनाया मेंटोर

0
WPL 2023, RCB appoints Sania Mirza as mentor to women's team

मुंबई। WPL की सारी तैयारियां हो चुकी हैं। इस बड़ी क्रिकेट लीग के लिए हाल ही में बीसीसीआई ने मुंबई में ऑक्शन आयोजित किया था। ऑक्शन में कई खिलाडिय़ों पर बड़ी-बड़ी बोलियां लगी। वहीं आरसीबी ने स्मृति मंधाना पर 3.4 करोड़ की सबसे बड़ी बोली लगाई। इसके अलावा एलिस पैरी, सोफी डिवाइन और मेगन शूट जैसी कई बेहतरीन इंटरनेशनल खिलाडिय़ों को भी इस टीम ने ऑक्शन में खरीदा। वहीं अब इस टीम में महान टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा को भी एक बड़ा रोल मिल गया है।

आरसीबी की टीम की मेंटोर होंगी सानिया मिर्जा

सानिया मिर्जा को WPL के आगामी सीजन के लिए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर फ्रेंचाइजी का मेंटोर नियुक्त किया गया है। मिर्जा, जो दुबई में अपना आखिरी टूर्नामेंट खेलने के लिए तैयार है, आरसीबी फ्रेंचाइजी का हिस्सा होंगी। यह कदम खिलाडिय़ों के लिए बड़े पैमाने पर प्रेरणा के रूप में देखा जा रहा है। सानिया को क्रिकेट से प्यार है और उन्हें अक्सर कई क्रिकेट स्टेडियम में देखा गया है। उन्होंने हाल ही में रोहन बोपन्ना के साथ ऑस्ट्रेलियन ओपन मिश्रित युगल के फाइनल में जगह बनाई थी।

आरसीबी की टीम में है मंधाना भी

WPL की सबसे पहली बोली भारत की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना पर लगी। मंधाना के लिए आरसीबी और मुंबई इंडियंस की टीम ने जमकर बोलियां लगाईं। लेकिन अंत में आरसीबी की टीम ने मंधाना पर 3.4 करोड़ की बड़ी बोली लगाई। मंधाना पहले सेट में सबसे महंगी खिलाड़ी बनीं। अब आरसीबी ने भी सानिया को मेंटोर बनाकर अपनी टीम और मजबूत कर ली है। इस कड़ी में सानिया को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। फ्रेंचाइजी का मानना है कि महिला क्रिकेटर्स को सानिया से बेहतर कोई गाइड नहीं कर सकता।

WPL में आरसीबी की पूरी टीम

स्मृति मंधाना, ऋचा घोष, एलिस पैरी, रेणुका सिंह, सोफी डेविने, हीथर नाइट, मेगन शुट, कनिका आहुजा, डेन वैन निकर्क, एरिन बर्न्स, प्रीति बोस, कोमल जंजाद, आशा शोभना, दिशा कासत, इंद्राणी राय, पूनम खेमनार, सहाना पवार, श्रेयंका पाटिल।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version