WPL: जीत की हैट्रिक लगाने उतरेगी मुंबई और दिल्ली, आज एक का थमेगा विजय रथ

0
136
WPL 2023 mumbai Indians and delhi capitals will face each other for 3rd win, pitch report, possible playing XI

मुंबई। WPL 2023 में हर रोज कई रोमांचक मैच खेले जा रहे हैं। इसी कड़ी में आज मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मैच खेला जाएगा। ये मैच काफी शानदार होने वाला है क्योंकि अब तक इस टूर्नामेंट में दोनों ही टीमों ने एक भी मैच गंवाया नहीं है। ऐसे में मुंबई और दिल्ली अपनी जीत की लय बरकरार रखने के लिए उतरेगी। मुंबई और दिल्ली के बीच खेले जाने वाला ये मैच डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच की शुरुआत शाम को 7.30 बजे होगी और टॉस 7 बजे होगा। मैच में मुंबई इंडियंस की कप्तानी हरमनप्रीत कौर करेंगी वहीं दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी मैग लेनिंग करेंगी।

WPL: मंधाना के चैलेंजर्स फिर फेल, लगातार तीसरी हार ने किया बेहाल

मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स का ऐसा रहा रिकॉर्ड

हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने पहले मैच में गुजरात जायंट्स और दूसरे मैच में आरसीबी को करारी शिकस्त दी है। वहीं दूसरी ओर मैग लैनिंग की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने WPL के अपने पहले मैच में आरसीबी और दूसरे मैच में यूपी वॉरियर्स को हरा चुकी है। वहीं आज का मैच दोनों टीमें अपने नाम कर जीत की हैट्रिक लगाना चाहेंगी। मुंबई इंडियंस की टीम अभी प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर है।

IND vs AUS: दोनों ओर से बराबरी का संघर्ष, लंच तक ऑस्ट्रेलिया 75/2

दर्शकों को मिल सकता है हाई स्कोरिंग मैच

डीवाई पाटिल स्टेडियम के मैचों में ओस की भूमिका रही है और यह टॉस बड़ा कारक हो सकता है। WPL के पिछले मुकाबलों की तरह एक उच्च स्कोरिंग मैच की उम्मीद की जा सकती है। पिच इस खेल में बल्लेबाजों को काफी मदद देगी। मुंबई में डॉ. डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स अकादमी में पिछले पांच टी20 मैचों में पहली पारी का औसत स्कोर 186 रन रहा है। इस खेल में स्पिनरों की तुलना में तेज गेंदबाजों का अधिक दबदबा हो सकता है।

WPL: लगातार जीत के बाद भी नंबर वन नहीं बनी दिल्ली कैपिटल्स, बने ये समीकरण

WPL के आज के मैच में दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI

दिल्ली कैपिटल्स: मेग लैनिंग, शैफाली वर्मा, मारिजैन कप्प, जेमिमा रोड्रिग्स, एलिस कैप्सी, जेस जोनासेन, तान्या भाटिया, अरुंधति रेड्डी, शिखा पांडे, राधा यादव, तारा नॉरिस।

मुंबई इंडियंस: यास्तिका भाटिया, हेले मैथ्यूज, नेट साइवर-ब्रंट, हरमनप्रीत कौर, अमेलिया केर, पूजा वस्त्राकर, इजी वोंग, अमनजोत कौर, हुमायरा काज़ी, जिंतमणि कलिता, सायका इशाक।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here