WPL 2023: आज भिड़ेंगी हरमनप्रीत और स्मृति मंधाना, ये हो सकती है प्लेइंग इलेवन

0
544
WPL 2023 MI vs RCB Harmanpreet will face off Smriti Mandhana, this may be playing XI

नई दिल्ली। WPL 2023: महिला प्रीमियर लीग 2023 (WPL 2023) का चौथा मुकाबला आज 6 मार्च को मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (MI vs RCB) के बीच खेला जाएगा। मुंबई ने अपने पहले मुकाबले में 143 रनों के बड़े अंतर से जीत दर्ज की थी। लेकिन आरसीबी को अपने पहले मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के हाथों 60 रन की करारी शिकस्त झेलनी पड़ी थी। ऐसे में हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली मुंबई टीम इस मैज में जीत को बरकरार रखना चाहेंगी। वहीं स्मृति मंधाना की कप्तानी में आरसीबी को अपनी पहली जीत का इंतजार रहेगा।

WPL 2023: दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11
मुंबई इंडियंस (MI)

ओपनर्स- हेले मैथ्यूज, यास्तिका भाटिया

मध्यक्रम- हरमनप्रीत कौर , नट साइवर-ब्रंट, अमेलिया केर

ऑलराउंडर्स- पूजा वस्त्राकर, हुमायरा काज़ी

गेंदबाज- जिंतिमनी कलिता, सायका इशाक

संभावित प्लेइंग-11ः हेले मैथ्यूज, यास्तिका भाटिया, हरमनप्रीत कौर (C), नट साइवर-ब्रंट, अमेलिया केर, अमनजोत कौर, पूजा वस्त्राकर, हुमायरा काज़ी, इस्सी वोंग, जिंतिमनी कलिता, सायका इशाक

WPL 2023: रोमांचक मैच में यूपी ने गुजरात को हराया, ग्रेस हैरिस की तूफानी पारी

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB)

ओपनर्स- स्मृति मंधाना, सोफी डिवाइन

मध्यक्रम-हीथर नाइट, दिशा कासत, एलिसे पेरी,

ऑलराउंडर्स- ऋचा घोष, कनिका आहूजा

गेंदबाज- आशा शोभना, प्रीति बोस, मेगन शुट्ट, रेणुका ठाकुर सिंह

संभावित प्लेइंग-11ः स्मृति मंधाना (C), सोफी डिवाइन, हीथर नाइट, दिशा कासत, एलिसे पेरी, ऋचा घोष, कनिका आहूजा, आशा शोभना, प्रीति बोस, मेगन शुट्ट, रेणुका ठाकुर सिंह

क्या कहती है पिच रिपोर्ट

WPL 2023 के इस मुकाबले में पिच बल्लेबाजों के लिए काफी मददगार साबित होगी। मुंबई इंडियंस के पहले मुकाबले में भी बल्लेबाजों को पिच पर रन बनाने में कोई दिक्कत नहीं हुई थी। लेकिन टॉस जीतने वाली टीम परिस्थितियों का पूरा फायदा उठाने के लिए पहले बल्लेबाजी करने के लिए फैसला लेना चाहेगी, क्योंकि टीम एक बड़ा स्कोर कर विरोधी टीम को कम स्कोर पर ढेर करने में कामयाब रहेगी। पिच से गेंदबाजों को भी कुछ मदद मिल सकती है।

Irani Cup पर रेस्ट ऑफ इंडिया का कब्जा, मध्यप्रदेश को 238 रन से हराया

कैसा रहेगा मौसम का मिजाज ?

मुंबई और आरसीबी टीम के बीच खेले जाने वाले WPL 2023 के इस मैच में बारिश की संभावना न के बराबर है। मैच में तापमान 25 डिग्री और 38 डिग्री के बीच रहने वाला है। यानी मैच बिना किसी रुकावट के खेला जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here