Home Cricket World Test Championship 2021-23: ICC ने जारी की बल्लेबाजों की सूची, ये...

World Test Championship 2021-23: ICC ने जारी की बल्लेबाजों की सूची, ये खिलाड़ी टॉप पर

0
World Test Championship 2021-23 ICC released the list of top-5 batsmen joe root jonny bairstow
Pic Credit: @ICC

नई दिल्ली। ICC ने हाल ही में World Test Championship 2021-23 के टॉप-5 बल्लेबाजों की सूची जारी की है। इस सूची में विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप में अब तक सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने वाले बल्लेबाजों के नाम शामिल हैं। जिसमें एक भी भारतीय खिलाड़ी का नाम नहीं है। ICC की इस सूची में पहले स्थान पर इंग्लैड के जो रूट और दूसरे स्थान पर उनके साथी जॉनी बेयरस्टो हैं। तीसरे स्थान पर पाकिस्तान के बाबर आजम हैं। वहीं, चौथे स्थान पर ऑस्ट्रेलिया के उस्मान ख्वाजा और 5वें स्थान पर बांग्लादेश के लिटन दास शमिल हैं।

Team India: वॉशिंगटन सुंदर चोटिल, जिम्बाब्वे दौरे पर जाने पर संशय

टेस्ट क्रिकेट में रूट का कमाल

इंग्लैंड टेस्ट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज जो रूट ICC की इस World Test Championship 2021-23 की सूची में टॉप पर चल रहे हैं। 2021-23 में रूट ने अब-तक 16 मैचों में 64.50 की औसत से 1744 रन बनाए हैं। जिसमें उन्होंने 8 शतक और 5 अर्धशतक लगाए हैं। इस बीच उनका सर्वाधिक स्कोर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 180 रन रहा है। 2012 में भारत के खिलाफ टेस्ट में डेब्यू करने वाले जो रूट ने 121 मैचों में 50.8 की औसत से 10,458 रन बनाए हैं। जिसमें उन्होंने 5 दोहरे शतक, 28 शतक और 54 अर्धशतक बनाए हैं।

NZ vs WI 1st T-20: सेंटनर की फिरकी में फंसे कैरेबियाई, New Zealand ने वेस्टइंडीज को 13 रन से हराया

शानदार फॉर्म में है जॉनी बेयरस्टो

इंग्लैंड टेस्ट टीम के मौजूदा ओपनर जॉनी बेयरस्टो इस समय शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। ICC की इस World Test Championship 2021-23 की सूची में वे दूसरे स्थान पर मौजूद है। 2021-22 में जॉनी ने अब-तक 13 मैचों में 55.36 की औसत से 1218 रन बनाए हैं। जिसमें उन्होंने 6 शतक और 2 अर्धशतक जमाए हैं। इस बीच उनका सर्वाधिक स्कोर 162 रन रहा है। 2012 में वेस्ट इंडीज के खिलाफ डेब्यू करने वाले जॉनी बेयरस्टो ने टेस्ट क्रिकेट में अब-तक 87 मैचों में 37.34 की औसत से 5415 रन बनाए हैं। जिसमें उनके 12 शतक और 23 अर्धशतक शमिल हैं।

CWG 2022: राष्ट्रमंडल खेलों के बाद से गायब हुए दो पाकिस्तानी बॉक्सर गायब

बाबर का कोई जबाव नहीं

पाकितान क्रिकेट टीम की धडकन कहे जाने वाले स्टार खिलाड़ी बाबर आजम मुसीबत के समय अपनी टीम के सबसे ज्यादा काम आने वाले बल्लेबाज हैं। ICC द्वारा जारी की गई की World Test Championship 2021-23 के टॉप 5 बल्लेबाजों की इस सूची में वे तीसरे स्थान पर चल रहे हैं। उन्होंने 2021-22 में अब-तक 9 मैचों में 63.53 की औसत से 953 रन बनाए हैं। उनके नाम 2 शतक और 7 अर्धशतक हैं। वहीं, उनका सर्वाधिक स्कोर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 196 रन रहा है। 2016 में वेस्टइंडीज के खिलाफ डेब्यू करने वाले पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम ने टेस्ट क्रिकेट में अब-तक 42 मैचों में 53.57 की औसत से 3122 रन बनाए हैं। जिसमें उनके 7 शतक और 23 अर्धशतक शमिल हैं।

ICC T20 Ranking: CWG के सिल्वर मैडल का कमाल, रेणुका सिंह की रैंकिंग में उछाल

इस सूची में अकेले ऑस्ट्रेलियाई हैं उस्मान

ऑस्ट्रेलिया टेस्ट क्रिकेट टीम के मौजूदा ओपनर उस्मान ख्वाजा ICC द्वारा जारी की गई World Test Championship 2021-23 के टॉप 5 बल्लेबाजों इस सूची में चौथे स्थान पर हैं। 2021-22 में उस्मान ने अब-तक 7 मैचों में 98.66 की औसत के साथ में 888 रन बनाए। जिसमें उन्होंने 4 शतक और 3 अर्धशतक जड़े हैं। इस सूची में उनका औसत सबसे ज्यादा है। उन्होंने अपना सर्वाधिक स्कोर 160 रन बनाया है। 2011 में इंग्लैंड के खिलाफ डेब्यू करने वाले उस्मान ने अब-तक अपने टेस्ट करियर में 51 मैचों में 47.19 की औसत से 3775 रन बनाए हैं। वे अपने टेस्ट करियर में अब-तक 12 शतक और 17 अर्धशतक जड़ चुके हैं।

Fifa World Cup 2022: शेड्यूल में हो सकता है ये बदलाव, कतर खेल सकता है पहला मैच

लिटन दास इकलौते बांग्लादेशी बल्लेबाज

बांग्लादेशी टेस्ट क्रिकेट टीम के मौजूदा उपकप्तान लिटन दास ने ICC द्वारा जारी की गई World Test Championship 2021-23 के टॉप 5 बल्लेबाजों की इस सूची में 5वां स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने 2021-22 में अब-तक 10 मैचों में 49.05 की औसत से 883 रन बनाए हैं। बांग्लादेशी स्टार ने इसी दौरान 3 शतक और 5 अर्धशतक भी ठोके हैं। इस बीच उनका सर्वाधिक स्कोर 141 रन रहा है। 2015 में भारत के खिलाफ अपना टेस्ट डेब्यू करने वाले लिटन दास ने अपने टेस्ट करियर में अब-तक 35 मैचों में 35.2 की औसत से 2112 रन बनाए हैं। उन्होंने टेस्ट डेब्यू से लेकर अब-तक 3 शतक और 14 अर्धाशतक जमाए हैं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version