Home Cricket World Test Championship 2021-2023: बेस्ट गेंदबाजों की सूची में ये भारतीय टॉप...

World Test Championship 2021-2023: बेस्ट गेंदबाजों की सूची में ये भारतीय टॉप पर

0
World Test Championship 2021-2023 ICC released the list of bowlers, these Indian bowlers are on top latest sports news in hindi

नई दिल्ली। ICC ने World Test Championship 2021-2023 के टॉप-5 गेंदबाजों की सूची जारी की है। इस सूची में विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप में अब-तक सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजोें के नाम शामिल हैं। इस सूची में टॉप पर भारत के स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह हैं। दूसरे स्थान पर पाकिस्तान के शाहीन अफरीदी हैं। तीसरे स्थान पर इंग्लैंड के जिमी एंडरसन शामिल हैं। वहीं, चौथे स्थान पर ऑस्ट्रेलिया के नाथन लियोन और पांचवे स्थान पर श्रीलंका के रमेश मेंडिस हैं।

Asian Games में भी होगा क्रिकेट, भारत की भागीदारी पर संशय

बुम-बुम बुमराह हैं टॉप विकेट टेकर

भारतीय टीम की गेंदबाजी की शान जसप्रीत बुमराह ICC की World Test Championship 2021-2023 की सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली सूची में टॉप पर चल रहे हैं। उन्होंने 2021-22 में अब-तक 10 मैचों में 2.70 की इकॉनोमी के साथ सर्वाधिक 45 विकेट चटकाए हैं। इस बीच उनका सर्वोत्तम प्रदर्शन श्रीलंका के खिलाफ रहा है। जिसमें उन्होंने 24 रन देकर 5 विकेट चटकाए थे। 2018 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट डेब्यू करने वाले जसप्रीत बुमराह ने अब-तक टेस्ट क्रिकेट 30 मैचों में 2.69 की इकॉनोमी के साथ 128 विकेट चटकाए हैं। उन्होंने अपने सबसे शानदार प्रदर्शन में 27 रन देकर 6 विकेट लिए हैं।

Cricket : कमाई में अभी भी भारतीयों के सामने फिसड्डी हैं पाक क्रिकेटर्स

अफरीदी का टेस्ट में जलवा कायम

पाकिस्तान की टीम के मौजूदा समय के स्टार गेंदबाज शाहीन अफरीदी ICC की World Test Championship 2021-2023 की सूची में दूसरे स्थान पर चल रहे हैं। शाहीन ने 2021-22 में अब-तक 8 मैचों में 2.87 की इकॉनोमी के साथ 41 विकेट चटकाए हैं। इस बीच उनका सबसे बेहतरीन प्रदर्शन 51 रन देकर 6 विकेट लेना है। 2018 में न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट डेब्यू करने वाले शाहीन ने अब-तक 25 मैचों में 3.04 की इकॉनोमी से 99 विकेट लिए हैं। जिसमें उन्होंने अपने सर्वात्तम प्रदर्शन में 51 रन देकर 6 विकेट हासिल किए।

Women’s IPL: मार्च 2023 से हो सकती है शुरूआत, बीसीसीआई ने दिए संकेत

एंडरसन ने अपने अनुभव से किया कमाल

इंग्लैंड के 40 वर्षीय तेज गेंदबाज जिमी एंडरसन ने अपने 20 साल के टेस्ट करियर में काफी उतार-चढाव देखे हैं। इन्ही उतार-चढ़ाव से जिमी ने भरपूर अनुभव हासिल भी किया है। वे ICC की World Test Championship 2021-2023 की इस सूूची में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले मेें तीसरे स्थान पर चल रहे हैं। जिमी ने 2021-22 में अब-तक 10 मैचों में 2.27 की इकॉनोमी के साथ 40 विकेट लिए हैं। जिसमें उन्होंने अपने बेस्ट प्रदर्शन में 60 रन देकर 5 विकेट चटकाए हैं। 2003 में जिम्बाब्वे के खिलाफ टेस्ट डेब्यू करने वाले जिमी एंडरसन ने अब-तक 172 मुकाबलों में 2.8 की इकॉनोमी के साथ 657 विकेट चटकाए। उन्होंने अपने टेस्ट करियर के बेस्ट प्र्रदर्शन में 42 रन देकर 7 विकेट हांसिल किए हैं।

भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी को अश्लील मैसेज भेजे, पुलिस ने किया मामला दर्ज

नाथन की फिरकी का जादू

ऑस्ट्रेलिया टेस्ट टीम की जान कहे जाने वाले स्पिनर नाथन लियॉन ICC की World Test Championship 2021-2023 की इस सूची में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों में चौथा स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने 2021-22 में अब-तक 10 मुकाबलों में 2.55 की इकॉनोमी के साथ 39 विकेट चटकाए हैं। जिसमे उनका बेस्ट बॉलिंग फिगर 83 रन देकर 5 विकेट लेना रहा। 2011 में श्रीलंका के खिलाफ अपना टेस्ट डेब्यू करने वाले नाथन लियॉन ने अब-तक अपने टेस्ट करियर में 127 मैचों में 2.95 की इकॉनोमी के साथ 438 विकेट लिए हैं। उनके सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन में उन्होंने 50 रन देकर 8 विकेट हांसिल किए हैं।

CWG 2022: पीएम मोदी कल करेंगे राष्ट्रमंडल खेलों के पदक विजेताओं की मेजबानी

रमेश ने कम समय में हासिल किया अच्छा मुकाम

श्रीलंकाई क्रिकेट टीम के नए तेज गेंदबाज रमेश मेंडिस थोडे़ ही समय में अपनी टीम का अहम हिस्सा बन गए हैं। वे ICC की World Test Championship 2021-2023 सूची में 5वें स्थान पर हैं। वे 2021-22 में अब-तक 8 मैचों में 2.87 की इकॉनोमी के साथ 38 विकेट ले चुके हैं। जिसमे उन्होंने अपने सर्वोत्तम प्रदर्शन में 70 रन देकर 6 विकेट चटकाए। 2021 में इंग्लैंड के खिलाफ डेब्यू करने वाले 27 वर्षीय तेज गेंदबाज ने अब-तक 10 मुकाबलों में 46 विकेट चटकाए है। उन्होंने अब-तक अपने सर्वोत्तम प्रदर्शन में 70 रन देकर 6 विकेट हासिल किये हैं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version