Home Cricket World Cup 2023: आज कोहली का बल्ला चला तो होगा धमाल, ध्वस्त...

World Cup 2023: आज कोहली का बल्ला चला तो होगा धमाल, ध्वस्त होंगे कई रिकॉर्ड

0
World Cup 2023 ind vs sl, all eyes on virat kohli, may break many records today

मुंबई। World Cup 2023 में विराट कोहली के लिए इंग्लैंड के खिलाफ मैच बल्ले से कुछ खास नहीं रहा था और वह अपना खाता भी नहीं खोल सके थे। अब एक बार फिर से सभी फैंस की नजरें श्रीलंका के खिलाफ मैच में उनके प्रदर्शन पर रहने वाली हैं। अब तक इस मेगा इवेंट में कोहली का बल्ला जमकर बोलता हुआ दिखाई दिया है, जिसमें उन्होंने 88.50 के औसत से 354 रन बनाए हैं। कोहली के पास अब श्रीलंका के खिलाफ मैच में एक साथ कई बड़े रिकॉर्ड को तोडऩे का मौका है, जिसमें वह एक कीर्तिमान में महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को भी पीछे छोड़ सकते हैं।

World Cup 2023: आज लंका फतेह करने उतरेगी टीम इंडिया, प्लेइंग XI पर सबकी निगाहें

सबसे ज्यादा बार हजार रन बनाने का मौका

विराट कोहली का साल 2023 में अब तक वनडे फॉर्मेट में शानदार फॉर्म देखने को मिला। इस साल कोहली ने 64.40 के औसत से 966 रन बनाए हैं, जिसमें चार शतक और पांच अर्धशतकीय पारियां शामिल हैं। कोहली यदि World Cup 2023 में श्रीलंका के खिलाफ मैच में 34 रन बनाने में कामयाब हो जाते हैं तो वह भारत की तरफ से वनडे में एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा बार हजार रनों का आंकड़ा पार करने वाले खिलाड़ी बन जायेंगे। कोहली अभी इस मामले में सचिन तेंदुलकर के साथ संयुक्त रूप से पहले नंबर पर हैं, जिसमें दोनों ही खिलाडिय़ों ने 7-7 बार ये कारनामा किया है।

World Cup 2023: अंकतालिका में टॉप-4 में बड़ा बदलाव, टीम इंडिया को नुकसान; लेकिन महज चंद घंटों के लिए!

रोहित शर्मा और रिकी पोंटिंग को छोड़ सकते है पीछे

कोहली और रोहित अब तक वनडे वर्ल्ड कप के इतिहास में 12 बार पचास या उससे अधिका का स्कोर करने में कामयाब हुए हैं, ऐसे में यदि कोहली World Cup 2023 के इस मैच में ये कारनामा करने में कामयाब होते हैं तो वह कप्तान रोहित शर्मा को पीछे छोड़ देंगे। वर्ल्ड कप में जीते हुए मैचों में विराट कोहली के बल्ले से अब तक 1307 रन निकले हैं, ऐसे में यदि वह श्रीलंका के खिलाफ मैच में 35 रन और बनाते हैं, साथ ही टीम इंडिया मैच को जीतते है तो कोहली रिकी पोंटिंग को पीछे छोडऩे के साथ इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर पहुंच जाएंगे।

World Cup 2023: न्यूजीलैंड की लगातार तीसरी हार, साउथ अफ्रीका ने 190 रनों से मात दी

शतक बनाया तो ध्वस्त होगा बड़ा रिकॉर्ड

वर्ल्ड कप में जीते हुए मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम पर है, जिन्होंने 1516 रन बनाए हैं। विराट कोहली के नाम पर अब तक वर्ल्ड कप में 3 शतक दर्ज हैं, ऐसे में यदि वह World Cup 2023 में श्रीलंका के खिलाफ मैच में शतक लगाते हैं तो वह शिखर धवन और विवियन रिचर्ड्स को पीछे छोड़ देंगे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version