World Cup 2023 से बाहर हो सकते है केन विलियमसन, करानी होगी सर्जरी

0
166
World Cup 2023 doctors suggested surgery for injured knee of kane Williamson, may miss icc odi cricket world cup, big blow for team newzealand

क्राइस्टचर्च। World Cup 2023: केन विलियमसन की चोट उनके लिए गले की हड्डी बन गई है। चोट के चलते आईपीएल से वो पहले ही बाहर हो चुके हैं। अब उनके इस साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप में भी खेलना मुश्किल लग रहा है। केन IPL 2023 में गुजरात टाइटंस टीम का हिस्सा थे। इस सीजन के पहले मुकाबले में जब वो चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेल रहे थे, तो फील्डिंग के दौरान उनका घुटना चोटिल हो गया था। घुटने की चोट के बाद वो उस मुकाबले में बल्लेबाजी भी नहीं कर सके थे और उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा था।

IPL 2023 Live: काम ना आई हेटमायर और जुरेल की तूफ़ानी साझेदारी, Punjab Kings 5 रन से जीता

डॉक्टरों ने दी दाएं घुटने की सर्जरी की सलाह

बहरहाल, घुटने की चोट के बाद वो आईपीएल 2023 से बाहर होकर न्यूजीलैंड वापस लौट चुके हैं, जहां 5 अप्रैल को उनका स्कैन हुआ और फैसला किया गया कि उनके दाएं घुटने का ऑपरेशन करना पड़ेगा। घुटने के ऑपरेशन के बाद विलियमसन को रिहैब भी करना होगा, जिसका मतलब है कि उनके World Cup 2023 तक फिट होने को लेकर सस्पेंस है।

IPL 2023: टीम इंडिया में हुए अनदेखी का शिकार, अब दम दिखा रहे ये खिलाड़ी

3 हफ्ते के अंदर करवानी होगी सर्जरी

मिली जानकारी के मुताबिक केन विलियमसन की सर्जरी अगले तीन हफ्ते के अंदर की जाएगी। केन विलियमसन ने कहा कि उनकी रिकवरी में थोड़ा वक्त लगेगा। साथ ही मैदान पर वापसी को लेकर उनकी बेचैनी भी साफ नजर आई। हालांकि World Cup 2023 तक वो मैदान पर लौटने को लेकर बेसब्र नजर आए और कहा कि ऐसा जितनी जल्दी संभव हो उतना अच्छा।

IPL 2023: रन चेज में गुजरात का मुकाबला नहीं, 11 में से जीते 10 मैच

चोट के बाद मिले समर्थन से गदगद केन

इससे पहले आईपीएल 2023 में चोट लगने के बाद उनके चाहने वालों का उन्हें भरपूर सपोर्ट मिला। अब World Cup 2023 से बाहर होने की आशंका के बीच क्रिकेट फैंस ने उनके जल्दी स्वस्थ होने कामना की। अपने प्रति लोगों के उमड़े इस प्यार ने केन विलियमसन को भी भावुक कर दिया और वो अपने सभी फैंस का तहे दिल से शुक्रिया अदा करते नजर आए थे। इसके अलावा उन्होंने गुजरात टाइटंस और न्यूजीलैंड क्रिकेट को भी सपोर्ट के लिए धन्यवाद दिया है।

Athletics: 95 साल की एथलीट दादी ने जीते 3 गोल्ड, पोलैंड में रचा इतिहास

वनडे वर्ल्ड कप नहीं खेले तो न्यूजीलैंड की बढ़ेगी मुश्किल

हालांकि, वनडे वर्ल्ड कप तक उनके फिट नहीं होने को लेकर जो सस्पेंस हैं, वो न्यूजीलैंड टीम के लिए अच्छी खबर बिल्कुल नहीं है। क्योंकि, World Cup 2023 भारत में खेला जाना है, जहां केन विलियमसन उसके लिए अहम हथियार बन सकते थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here