Women’s T20 World Cup 2024 में कप्तान हरमनप्रीत बनाएंगी बड़ा रिकॉर्ड

0
411
Women’s T20 World Cup 2024 India Squad announced, harmanpreet kaur will lead full schedule

मुंबई। Women’s T20 World Cup 2024 के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में टीम इंडिया 4 अक्टूबर से अपने खिताबी अभियान की शुरूआत करेगी। इस टूर्नामेंट की शुरूआत के साथ ही हरमन एक नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगी। वहीं टीम इंडिया के पास भी एक बड़ा रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा।

दरअसल, भारतीय टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर लंबे समय से Team India की कमान संभाल रही हैं। 4 अक्टूबर को हरमन जब न्यूजीलैंड के खिलाफ Women’s T20 World Cup 2024 में टीम की कमान संभालेंगी तो एक बड़ा रिकॉर्ड बनाएंगी। वो लगातार चौथे टी20 वर्ल्ड कप में बतौर कप्तान टीम इंडिया का हिस्सा होंगी। इससे पहले वर्ष 2018, 2020 और 2023 विमेंस टी20 वर्ल्ड कप में भी इंडिया की कमान हरमनप्रीत कौर के हाथों में ही थी। ऐसे में यह चौथी बार होगा जबकि हरमन बतौर कप्तान टी20 वर्ल्ड कप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

ICC Chairman: जय शाह होंगे आईसीसी के नए बॉस, निर्विरोध हुआ निर्वाचन

भारत के पास भी रिकॉर्ड बनाने का मौका

मेंस टी20 वर्ल्ड कप के उलट विमेंस टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का खिताबी सूखा अभी तक बरकरार है। जबसे विमेंस टी20 वर्ल्ड कप शुरू हुआ है, टीम इंडिया एक बार भी खिताब नहीं जीत सकी है। वर्ष 2020 में पहली बार टीम इंडिया ने इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाई थी लेकिन उसे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। ऐसे में इस बार टीम इंडिया के पास मौका होगा कि वो पहली बार खिताब अपने नाम करे। मेंस टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब पहले ही जीत लिया है, लिहाजा टीम इंडिया के फैंस को विमेंस टीम से भी कुछ ऐसा ही प्रदर्शन करने की उम्मीद होगी।

महिला टी20 विश्व कप 2024 के लिए भारत की टीम

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शेफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), पूजा वस्त्राकर, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह ठाकुर, दयालन हेमलता, आशा शोभना, राधा यादव, श्रेयंका पाटिल*, सजना सजीवन। (*फिटनेस क्लीयरेंस के अधीन)

ट्रैवलिंग रिजर्व: उमा छेत्री (विकेटकीपर), तनुजा कंवर, साइमा ठाकुर।

नॉन-ट्रैवलिंग रिजर्व: राघवी बिष्ट, प्रिया मिश्रा।

BCCI का ऐलान, घरेलू क्रिकेट में भी बेस्ट प्लेयर्स पर बरसेगा पैसा

Women’s T20 World Cup 2024 में टीम इंडिया का शेड्यूल

4 अक्टूबर (पहला मुकाबला)- भारत बनाम न्यूजीलैंड- दुबई (शाम 7.30 बजे)

6 अक्टूबर (दूसरा मुकाबला)- भारत बनाम पाकिस्तान- दुबई (दोपहर 3.30 बजे)

9 अक्टूबर (तीसरा मुकाबला)- भारत बनाम श्रीलंका- दुबई (शाम 7.30 बजे)

13 अक्टूबर (चौथा मुकाबला)- भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया- शारजाह (शाम 7.30 बजे)

Women’s T20 World Cup: 6 अक्टूबर को भारत-पाक महामुकाबला, दुबई में फाइनल

Women’s T20 World Cup 2024 ग्रुप

ग्रुप-ए – भारत, पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, श्रीलंका

ग्रुप-बी – वेस्टइंडीज, इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका, बांग्लादेश, स्कॉटलैंड