Women T20 Challenge 2022: बीसीसीआई ने शुरू की स्पांसर की तलाश

0
282
Women's T20 Challenge 2022 BCCI start looking for Title sponsor latest sports news in hindi

नई दिल्ली। Women T20 Challenge 2022: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने महिलाओं के टी20 चैलेंज 2022 के टाइटल स्पान्सरशिप राइट्स के लिए रिक्वेस्ट फॉर कोटेशन जारी करने की घोषणा की है। बीसीसीआइ ने महिला टी20 चैलेंज 2022 के टाइटल स्पांसरशिप अधिकार हासिल करने के लिए प्रतिष्ठित संस्थाओं से निविदा आमंत्रित की है।

Mumbai Indians ने शामिल किया ये नया खिलाड़ी, Rajasthan Royals से मैच से पहले बदली रणनीति

एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, RFQ में निविदा प्रक्रिया को नियंत्रित करने वाले विस्तृत नियम और शर्तें, जिसमें कोटेशन, अधिकार और दायित्व आदि प्रस्तुत करने की प्रक्रिया शामिल है। ये रिक्वेस्ट फार कोटेशन (RFQ) एक लाख की कीमत के अलावा जीएसटी के साथ उपलब्ध है। ये राशि नान रिफंडेबल होगी।

ये रिक्वेस्ट फार कोटेशन कंपनियों के लिए 4 मई 2022 तक उपलब्ध रहेगा। BCCI द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि कोई भी इच्छुक पार्टी जो अपना कोटेशन प्रस्तुत करना चाहती है, उसे RFQ खरीदना आवश्यक है। हालांकि, उसमें निर्धारित नियमों और शर्तों को पूरा करने वालों को ही कोटेशन प्रस्तुत करने की अनुमति दी जाएगी। यह स्पष्ट किया जाता है कि केवल RFQ खरीदने से कोई भी व्यक्ति इसके लिए हकदार नहीं होगा। बीसीसीआइ किसी भी वक्त बिना किसी कारण के इस प्रक्रिया को निरस्त भी कर सकती है। महिला टी20 चैलेंज इस बार 24 मई से 28 मई के बीच लखनऊ में खेला जाएगा।

—————————————————————————————————

बेन स्टोक्स संभालेंगे इंग्लैंड टेस्ट टीम की कप्तानी

नई दिल्ली। आलराउंडर बेन स्टोक्स इंग्लैंड टेस्ट टीम के नए कप्तान होंगे। जो रूट के कप्तानी छोड़ने के बाद स्टोक्स का नाम सबसे ऊपर चल रहा था। बीते 15 अप्रैल को जो रूट ने कप्तानी छोड़ने का निर्णय लिया था। इंग्लैंड के प्रमुख आलराउंडर, और अंतिम 12 में अपनी जगह पक्की करने वाले कुछ खिलाड़ियों में से एक, स्टोक्स इंग्लैंड टीम के 81वें कप्तान होंगे। उनकी नियुक्ति की सिफारिश मेंस क्रिकेट के नए प्रबंध निदेशक राब की ने की थी और मंगलवार शाम को ईसीबी ने इसे मंजूरी भी दे दी थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here