Women’s ODI World Cup 2025 : इंग्लैंड की साउथ अफ्रीका पर धमाकेदार जीत, 10 विकेट से रौंदा

572
Women's ODI World Cup 2025, England crushed South Africa by 10 wickets, latest cricket news
Advertisement

गुवाहाटी । Women’s ODI World Cup 2025 में इंग्लैंड ने साउथ अफ्रीका को करारी शिकस्त दी। गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में अफ्रीकी टीम केवल 69 रन पर सिमट गई। जवाब में इंग्लैंड ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 14.1 ओवर में बिना कोई विकेट गंवाए जीत दर्ज की और 10 विकेट से मुकाबला अपने नाम किया।

Team India ने अहमदाबाद टेस्ट में लगाई विकेट्स की झड़ी, राहुल ने तोड़ा रोहित शर्मा का रिकॉर्ड

लिंसी स्मिथ बनीं स्टार

ODI World Cup 2023: इन 25 खिलाड़ियों में से चुनी जाएगी वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया, देखिए पूरी सूची

इंग्लैंड की गेंदबाज लिंसी स्मिथ ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 7 रन देकर 3 विकेट हासिल किए और उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया। बल्लेबाजी में एमी जोन्स ने 40 रन और टैमी ब्यूमोंट ने 21 रन बनाए।

साउथ अफ्रीका की बैटिंग हुई ध्वस्त

Women’s ODI World Cup 2025 के इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीका की शुरुआत बेहद खराब रही।

  • टीम ने मात्र 19 रन पर 4 विकेट खो दिए।

  • कप्तान लौरा वॉल्वार्ट (5), सुने लुस (2), मारिजान कैप (4) और ताजमिन ब्रिट्ज (5) रन ही बना सकीं।

  • इसके बाद भी कोई खिलाड़ी टीम को संभाल नहीं सका। विकेटकीपर सिनालो जाफ्ता ने सबसे ज्यादा 22 रन बनाए, जबकि बाकी बल्लेबाज 7 रन तक भी नहीं पहुंच पाए।

साउथ अफ्रीका की पारी 20.4 ओवर में 69 रन पर समाप्त हुई।

IND vs WI : अहमदाबाद टेस्ट पर भारत का दबदबा, राहुल, जुरेल और जडेजा ने ठोके शतक, दूसरे दिन भारत 448/5

इंग्लैंड के गेंदबाजों का जलवा

  • लिंसी स्मिथ: 3 विकेट

  • नैटली सिवर ब्रंट: 2 विकेट

  • सोफी एक्लेस्टन: 2 विकेट

  • चार्ली डीन: 2 विकेट

कुल मिलाकर Women’s ODI World Cup 2025 के इस मुकाबले में इंग्लैंड की गेंदबाजी के सामने अफ्रीकी टीम पूरी तरह बेबस नजर आई।

ICC Women’s WC: नहीं सुधरेंगे पाकिस्तानी, अब बीच कमेंट्री ‘आजाद कश्मीर’ के नाम पर उगला जहर; एक्शन तय

लक्ष्य का पीछा आसानी से किया

70 रन का आसान लक्ष्य इंग्लैंड ने 14.1 ओवर में ही पूरा कर लिया।

  • एमी जोन्स: 50 गेंदों पर 40 रन

  • टैमी ब्यूमोंट: 35 गेंदों पर 21 रन

साउथ अफ्रीकी गेंदबाज एक भी विकेट हासिल नहीं कर सके।

IND vs WI: 162 रनों पर सिमटी वेस्टइंडीज की पहली पारी, भारतीय पेसर्स का जलवा

ऐतिहासिक जीत दर्ज

  • इंग्लैंड ने वनडे वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका को 9 मुकाबलों में 7वीं बार हराया।

  • पहली बार इंग्लैंड ने अफ्रीका को 10 विकेट के बड़े अंतर से शिकस्त दी।

  • यह वर्ल्ड कप में इंग्लैंड की तीसरी जीत है जिसमें टीम ने बिना विकेट गंवाए मुकाबला जीता।

1997 के बाद पहली बार साउथ अफ्रीका को वर्ल्ड कप में 10 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। उस समय ऑस्ट्रेलिया ने बिना विकेट खोए 164 रन का लक्ष्य हासिल किया था।

Share this…