Home Cricket महिला दिवस पर ICC का बड़ा ऐलान, Women’s World Cup में होगा...

महिला दिवस पर ICC का बड़ा ऐलान, Women’s World Cup में होगा बदलाव

0
Women's Day: ICC announces expansion in Women's World Cup latest sports

नई दिल्ली। अंतरराष्टी्य महिला दिवस पर सोमवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC)ने महिला क्रिकेट में विस्तार की अपनी योजना का ऐलान कर दिया। क्रिकेट संचालन संस्था ICC के अनुसार Women’s World Cup में वर्ष 2026 से अधिक टीमें भाग लेंगी।

मोबाइल से दूर रहेंगे एथलीट Neeraj Chopra

ICC ने कहा कि 2026 से टी20 Women’s World Cup में 10 की जगह 12 टीमें भाग लेंगी। महिला वन डे विश्व में 2029 से आठ की बजाय 10 टीमें हिस्सा लेंगी। टी-20 विश्वकप में 2024 तक 10 टीमें ही खेलेंगी। जबकि अगले दो वन-डे विश्वकप में 8 टीमों को शामिल किया जाएगा। ICC के मुख्य कार्यकारी मनुसाहनी ने बयान में कहा हम पिछले चार वर्षों से वैश्विक प्रसारण कवरेज और विपणन से लेकर प्रशंसकों को जोड़ने पर ध्यान देकर महिला क्रिकेट को बढ़ावा दे रहे हैं।

रेसलर Sarita Mor ने रजत पदक जीतकर देश का बढ़ाया मान

कब-कब होंगे Women’s World Cup

ICC द्वारा महिला टी20 और वनडे विश्व में टीमों को बढ़ाने से काफी फायदा होगा। इससे नई टीमों को वैश्विक मंच पर प्रतिस्पर्धा करने का बेहतरीन मौका मिलेगा और टीमें खुद को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चुनौती का सामना करने के लिए सही से तैयार कर पाएंगी।  बता दें कि महिला टी-20 Women’s World Cup का आयोजन  2024, 2026, 2028 और 2030 में होना है। इसके अलावा वनडे विश्व कप  2025 और 2029 में खेले जाएंगे। इससे महिला खिलाड़ियों को प्रोत्साहन भी मिलेगा।

डब्ल्यूटीटी स्टार कंटेंडर 2021 में Sharath Kamal और मनिका बत्रा हारे

2027 से शुरू होगा महिला टी-20 चैंपियंस ट्रॉफी

उन्होंने कहा कि इसके परिणाम सामने आने लगे हैं। ICC टी-20 Women’s World Cup 2020 को रिकॉर्ड एक अरब एक करोड़ वीडिय व्यूज मिले हैं। महिला क्रिकेट में यह सबसे अधिक देखी जाने वाली प्रतियोगिता थी। मेलबर्न में खेले गए फाइनल में रिकॉर्ड 86,174 दर्शक स्टेडियम में पहुंचे थे। महिला टी-20 चैंपियंस ट्रॉफी 2027 से शुरू होगा। जिसमें छह टीम भाग लेगी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version