WPL 2024: मुंबई को पीछे छोड़ आरसीबी अंकतालिका में टॉप पर, गुजरात के बुरे हाल

0
45
WPL 2024 after two consecutive wins rcb reached to top spot, Mumbai Indians on 2nd spot due to lower run rate

बेंगलुरू। WPL 2024 में आरसीबी की टीम ने गुजरात जायंट्स को 8 विकेट से हरा दिया। इस मैच में आरसीबी की कप्तान स्मृति मंधाना ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, जो सही साबित हुआ। गुजरात जायंट्स ने आरसीबी की टीम को जीतने के लिए 108 रनों का टारगेट दिया, जिसके जवाब में आरसीबी ने आसानी से टारगेट हासिल कर लिया। आरसीबी के लिए स्मृति मंधाना और एलिसे पेरी ने कमाल का प्रदर्शन किया। आरसीबी की टीम ने लगातार दूसरी जीत दर्ज की है। इससे पहले आरसीबी की टीम ने यूपी वॉरियर्स को 2 विकेट से हराया था। आरसीबी की टीम अंकतालिका में पहले नंबर पर है। टीम के दो मैचों में चार अंक हैं।

मुंबई दूसरे स्थान पर खिसकी, गुजरात आखिरी स्थान पर

लगातार दो जीत के बाद WPL 2024 पॉइंट्स टेबल में 4 अंक के साथ टॉप पर पहुंच गया है। उसके और मुंबई के पॉइंट बराबर है, लेकिन रनरेट ज्यादा होने से पॉइंट्स टेबल में टॉप पर है। वहीं, गुजरात चौथे से आखिरी पायदान पर आ गया है। अंकतालिका की बात करें तो 2 जीत और 1.665 रन रेट के साथ शीर्ष पर है। जबकि दूसरे स्थान पर काबिज मुंबई इंडियंस के खाते में भी दो जीत है लेकिन उनकी रन रेट आरसीबी से कम है। तीसरे स्थान पर दिल्ली कैपिटल्स, चौथे पर यूपी वॉरियर्स और गुजरात जायंट्स अब आखिरी स्थान पर आ गया है।

WTC Points Table: भारत-ऑस्ट्रेलिया में टॉप स्पॉट की जंग, धर्मशाला टेस्ट और NZ vs AUS सीरीज बदलेगी समीकरण

आरसीबी के लिए मंधाना ने खेली बेहतरीन पारी

बीती रात हुए WPL 2024 के इस मुकाबले में आरसीबी की टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही जब सोफी डिवाइन सिर्फ 6 रन बनाकर आउट हो गईं। कप्तान स्मृति मंधाना ने 27 गेंद में आठ चौकों और एक छक्के की मदद से 43 रन बनाए। वहीं एस मेघना ने 28 गेंद में 36 रन जोड़े जिसमें पांच चौके और एक छक्का शामिल था। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 40 रन की साझेदारी करके टीम को 12.3 ओवरों में ही 108 रन के लक्ष्य तक पहुंचाया।

Nepal T-20 Tri Series: निकोल ने जड़ा टी-20 का सबसे तेज शतक, नामिबिया ने नेपाल को 20 रन से हराया

गुजरात को 107 पर समेट कर गेंदबाजों ने दिखाया दम

इससे पहले WPL 2024 के रोमांचक मुकाबले में आरसीबी के गेंदबाजों ने गुजरात जायंट्स को सात विकेट पर 107 रन पर रोक दिया। तेज गेंदबाज रेणुका सिंह ने 14 रन देकर दो और स्पिनर सोफी मोलिनू ने 25 रन देकर तीन विकेट चटकाए। आरसीबी के गेंदबाजों ने न सिर्फ विकेट चटकाए बल्कि किफायती प्रदर्शन भी किया। गुजरात जायंट्स की कप्तान बेथ मूनी सिर्फ आठ रन ही बना सकीं। रेणुका को दो चौके जडऩे के बाद वह अगली गेंद पर आउट हो गईं। रेणुका ने फोबे लिचफील्ड को भी आउट किया जो बाहर निकलकर खेलने के प्रयास में चूकीं और रिचा घोष ने कुशल स्टम्पिंग का नमूना पेश किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here