Home Cricket Women's Cricket Women’s World Cup 2022 : हरमनप्रीत कौर ने रचा इतिहास

Women’s World Cup 2022 : हरमनप्रीत कौर ने रचा इतिहास

0

नई दिल्ली। महिला वर्ल्ड कप 2022 (Women’s World Cup 2022) का 10वां मुकाबला भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में स्मृति मंधाना के बाद हरमनप्रीत कौर ने भी शतक ठोका है। यह हरमनप्रीत कौर का वर्ल्ड कप में तीसरा शतक है और कुल चौथा शतक है।

Women’s World Cup : भारत और वेस्टइंडीज के बीच कांटे की टक्कर कल

हरमनप्रीत ने इन दिग्गज खिलाड़ियों को पछाड़ा

इसी धमाकेदार पारी के दम पर हरमनप्रीत कौर वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाली भारतीय महिला खिलाड़ी बन गईं है। इससे पहले मिताली राज, स्मृति मंधाना और हरमनप्रीत कौर के नाम 2-2 शतक का रिकॉर्ड दर्ज थी। हरमनप्रीत ने 2013 और 2017 वर्ल्ड कप में शतक लगाए थे। हरमनप्रीत ने अपना यह शतक 100 गेंदों पर 8 चौकों और दो गगनचुंबी छक्कों की मदद से पूरा किया।

IPL 2022 में खेलेंगे न्यूजीलैंड के खिलाड़ी, NZC से मिल गई NOC

हरमनप्रीत और मंधाना के बीच हुई 184 रन की पार्टनरशिप

हरमनप्रीत कौर उस समय बल्लेबाजी करने आई जब टीम इंडिया का स्कोर 78 रन पर तीन विकेट था। यस्तिका भाटिया, कप्तान मिताली राज और दीप्ति शर्मा पवेलियन लौट गईं थी। हरमन ने इसके बाद सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के साथ चौथे विकेट के लिए 184 रनों की साझेदारी ही। यह वर्ल्ड कप में किसी भी विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी है।भारत ने 300 का आंकड़ा भी पार कर लिया है। ऐसा वर्ल्ड कप में पहली बार हुआ है जब टीम इंडिया 300 रन बनाने में कामयाब रही है। अब भारत मजबूत स्थिति में हैं।

IPL 2022: राजस्थान रॉयल्स से जुड़े लसिथ मलिंगा, मिली यह अहम जिम्मेदारी 

स्मृति मंधाना का विश्वकप में दूसरा शतक 

वहीं स्मृति मंधाना की बात करें तो इस सलामी बल्लेबाज ने वनडे वर्ल्ड कप का दूसरा और कुल 5वां शतक जड़ा है। मंधाना ने इससे पहले 2017 में वेस्टइंडीज के खिलाफ ही शतक लगाया था। मंधाना 123 रनों की शानदार पारी खेलकर आउट हुईं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version