Women’s IPL 2021 की तैयारी, चौथी टीम का जल्द होगा निर्णय

0
970

Women’s IPL 2021: 24 से 30 मई के बीच में होने की संभावना

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) एक बार फिर से वुमेंस टी-20 चैलेंज के आयोजन की तैयारी जोरों से कर रहा है। Women’s IPL के रूप में जाने-जाने वाला यह टूर्नामेंट 24 से 30 मई के बीच नई दिल्ली में होने की संभावना है। BCCI वुमेंस टी-20 चैलेंज (Women’s IPL 2021) की मेजबानी IPL के 14वें सीजन के प्लेऑफ के दौरान करने की प्लानिंग कर रही है।

मुंबई में ही खेले जाएंगे IPL 2021 के मुकाबलें, सरकार ने दी अनुमति

इन स्थानों को लेकर हो रही हैं चर्चा 

सू्त्रों के अनुसार Women’s IPL 2021 का आयोजन दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में हो सकता है।  बीसीसीआइ IPL के प्लेऑफ को देखते हुए अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में इस टूर्नामेंट का आयोजन करने पर भी चर्चा कर रही थी, लेकिन कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच BCCI महिला खिलाड़ियों को एक अलग बबल में रखने की कोशिश करेगी। ऐसे में नए शहर का चयन किया जा रहा है।

Football : लिवरपूल ने आर्सेनल को दी मात

महिला टूर्नामेंट को बढ़ाने पर विचार

दिल्ली में IPL 2021 के कुल 8 मैच खेले जाएंगे। इसका आखिरी मैच 8 मई को खेला जाएगा। ऐसे में दिल्ली में आसानी से Women’s IPL 2021 करवाई जा सकती है। दिल्ली में ही महिला खिलाड़ियों को क्वारैंटाइन पूरा करना होगा और मैच प्रैक्टिस के साथ-साथ अन्य चीजों के लिए भी दिल्ली में सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। BCCI महिला टूर्नामेंट को बढ़ाने पर भी चर्चा कर रही है, जिसमें एक और टीम को शामिल किया जा सकता है।

NIS पटियाला में Corona विस्फोट: एक और मुक्केबाज Corona संक्रमित

इस बार भी तीन ही टीमें रखने पर विचार 

एक अंग्रेजी अखबार से बात करते हुए एक अधिकारी ने कहा है, “टूर्नामेंट का विस्तार करने का विचार है, लेकिन यह सही समय नहीं हो सकता है। बढ़ते कोविड -19 केस एक कारक बने हुए हैं। तमाम उलझनों के बीच इस बार भी तीन टीमें ही रखने पर सर्वश्रेष्ठ विकल्प के रूप में देखा जा रहा है।” अभी तक वुमेंस टी20 चैलेंज (Women’s IPL 2021) में वेलोसिटी, ट्रेलब्लेजर्स और सुपरनोवाज की टीम है। तीन सीजन इस टूर्नामेंट के खेले जा चुके हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here