Home Cricket Women's Cricket Women U19 WC: आज भारत का मुकाबला यूएई से, ग्रुप राउंड का...

Women U19 WC: आज भारत का मुकाबला यूएई से, ग्रुप राउंड का रास्ता होगा साफ

0
Women U19 WC IND vs UAE today, match prediction latest updates

केपटाउन। Women U19 WC में आज भारतीय महिला टीम अपने दूसरे मुकाबले में यूएई का सामना करेगी। दोनों टीमों के बीच यह मैच विलोमूर पार्क, बेनोनी में भारतीय समयानुसार दोपहर 1.30 बजे शुरू होगा। अगर भारतीय टीम यह मैच जीत लेती है उसका ग्रुप राउंड में पुहंचने का रास्ता साफ हो जाएगा।

भारतीय टीम ने Women U19 WC के अपने पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 7 विकेट से जीत दर्ज कर अभियान की विजयी शुरुआत की थी। इस मैच में भारत के लिए श्वेता सेहरावत ने नाबाद 92 और शेफाली वर्मा ने 45 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली थी। इस वर्ल्ड कप में भारतीय महिला टीम की कमान शेफाली वर्मा के हाथ में है।

Women U19 WC: ओपनिंग मैच में टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को हराया, शेफाली का धमाका

भारत ने जीत के साथ किया वर्ल्ड कप का आगाज

भारत ने अपने पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका को 7 विकेट से हराकर Women U19 WC में अपने अभियान की विजयी शुरुआत की। इस मैच में दक्षिण अफ्रीका ने पहले खेलते हुए भारत को 167 रनों का लक्ष्य दिया था। जवाब में भारतीय टीम ने 16.3 ओवर में ही लक्ष्य को हासिल कर शानदार जीत दर्ज की। भारत के लिए श्वेता सेहरावत ने नाबाद 92 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। जबकि शैफाली वर्मा ने 45 रनों की तूफानी पारी खेली। वहीं भारत की ओर से शैफाली वर्मा ने सर्वाधिक 2 विकेट झटके, जबकि सोनम यादव और पार्शवी ने 1-1 विकेट चटकाये।

आज ग्रुप डी और ग्रुप ए के मुकाबले खेले जाएंगे

आज ग्रुप डी में भारत का सामना यूएई के साथ तो होगा ही साथ ही मेजबान दक्षिण अफ्रीका का सामना स्कॉटलैंड से होगा। इसके अलावा आज Women U19 WC में ग्रुप ए में ऑस्ट्रेलिया का सामना यूएसए और बांग्लादेश का सामना श्रीलंका से होगा।

IND vs SL: भारत ने श्रीलंका को 317 रनों से पीटा, जीत का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया

Women U19 WC में भारतीय टीम इस प्रकार है

शेफाली वर्मा (कप्तान), श्वेता सहरावत (उपकप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), जी तृषा, सौम्या तिवारी, सोनिया मेहदिया, हर्ले गाला, हर्षिता बसु (विकेटकीपर), सोनम यादव, मन्नत कश्यप, अर्चना देवी, पार्शवी चोपड़ा, तीतस साधु, फलक नाज, शबनम।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version