नई दिल्ली। आईसीसी महिला वर्ल्ड कप ( ICC Women’s World Cup) में पाकिस्तान को लगातार तीसरे मैच में शिकस्त का सामना करना पड़ा। साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले गए इस मैच में पाकिस्तान की टीम 6 रन से हार गई। साउथ अफ्रीका से पहले पाकिस्तान को भारत और ऑस्ट्रेलिया धूल चटा चुकी है। वहीं, साउथ अफ्रीका की ये लगातार दूसरी जीत है। इससे पहले अफ्रीका टीम ने बांग्लादेश को 32 रन से हराया था।
AUS vs PAK 2nd Test: पाकिस्तान के खिलाफ ऐसी हो सकती है ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन
साउथ अफ्रीका ने पाकिस्तान के सामने रखा 225 रनों का टारगेट
पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका की टीम ने पाकिस्तान के सामने 224 रन का टारगेट दिया। जिसके जवाब में पाकिस्तान की टीम 217 रन ही बना सकी। हालांकि, दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला कांटे की टक्कर का रहा। मैच आखिरी ओवर तक चला। महिला वनडे वर्ल्ड कप में ये पाकिस्तान की लगातार 17वीं हार है। टीम 2009 से लेकर अब तक विश्व कप में 17 मैच खेल चुकी है और सभी में हार का सामना करना पड़ा है।
IPL 2022 : दिल्ली कैपटिल्स के लिए शुरुआती मैचों में नहीं खेलेंगे वार्नर, जानिए वजह
रोमांचक रहा मैच
आखिरी ओवर में पाकिस्तान को जीत के लिए सिर्फ 10 रन की दरकार थी और उसके 2 विकेट बचे थे। साउथ अफ्रीका की ओर से शबनीम इस्माइल ने गेंदबाजी की कमान संभाली। उनकी पहली गेंद पर 2 रन बने तो मैच और रोमांचक होता दिखा, लेकिन अगली ही बॉल पर उन्होंने पाकिस्तान का 9वां विकेट ले लिया। डायना बेग आउट होकर पवेलियन लौट गईं। अगली गेंद पर फिर सिंगल बना। आखिरी 3 गेंदों पर पाकिस्तान को 7 रन चाहिए थे, लेकिन चौथी गेंद डॉट और 5वीं गेंद पर पाकिस्तान का आखिरी विकेट गिर गया।
German Open: क्वार्टर फाइनल में पहुंचे किदांबी श्रीकांत
सुने लुस ने ठोका अर्धशतक
साउथ अफ्रीका के लिए सबसे ज्यादा रन लौरा वोल्वार्ड्टो ने बनाए। उन्होंने 91 गेंदों का सामना करते हुए 75 रन बनाए। वहीं, कप्तान सुने लुस के बल्ले से 102 गेंदों पर 62 रन निकले। इन दोनों के अलावा कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाया। पाकिस्तान के लिए सबसे ज्यादा विकेट गुलाम फातिमा और फातिमा सना ने लिए। दोनों के खाते में 3-3 विकेट आए।















































































