Home Cricket Women's Cricket ICC Women’s World Cup 2022 : भारतीय महिला टीम घोषित, मिताली राज...

ICC Women’s World Cup 2022 : भारतीय महिला टीम घोषित, मिताली राज को सौंपी कमान 

0

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) आईसीसी महिला वर्ल्ड कप 2022 (ICC Women’s World Cup 2022) के लिए टीम की घोषणा कर दी है। टीम की कमान मिताली राज को सौंपी गई है। भारतीय टीम विश्व कप में अपना पहला मुकाबला पाकिस्तान के खिलाफ छह मार्च को खेलेगी। यह मुकाबला तउरंगा के बे ओवल में खेला जाएगा। विश्व कप से ठीक पहले टीम इंडिया 11 फरवरी से न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच वनडे मैचों की सीरीज खेलेगी।

IND vs SA: इंडियन कैंप के लिए अच्छी खबर, फिट हुआ ये अहम खिलाड़ी

फास्ट बॉलर रेनुका सिंह को पहली बार टीम में मिली जगह 

बाएं हाथ की स्पिन गेंदबाज एकता बिष्ट, शिखा पांडेय और अनुभवी जेमिमा रोड्रिगेज को वर्ल्ड कप टीम में शामिल नहीं किया है। तेज गेंदबाज रेनुका सिंह ठाकुर को पहली बार टीम में जगह मिली है। रेनुका ने वनडे में डेब्यू नहीं किया है। एकता को स्टैंडबाई प्लेयर के तौर पर विश्वकप टीम में रखा गया है।

Corona: लियोनल मेसी की रिपोर्ट निगेटिव, फ्रांस लौटे, पीएसजी को राहत

महिला वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया

मिताली राज (कप्तान), हरमनप्रीत कौर (उपकप्तान), स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, यास्तिका भाटिया, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), स्नेह राणा, झूलन गोस्वामी, पूजा वस्त्राकर, मेघना सिंह, रेनुका ठाकुर, तानिया भाटिया (विकेटकीपर), राजेश्वरी गायकवाड़, पूनम यादव।

Australian Open 2022 में दोहरे मापदंड, कोरोना टीका नहीं लगा तो भारत के अमन को रोका, जोकोविच को इजाजत

वर्ल्ड कप के लिए स्टैंडबाई खिलाड़ी

 एकता बिष्ट, एस मेघना, सिमरन दिल बहादुर।

ICC Women’s World Cup 2022 में टीम इंडिया का शेड्यूल 

भारतीय महिला क्रिकेट टीम विश्वकप में अपने अभियान का आगाज 6 मार्च को तउरंगा के बेओवल में पाकिस्तान के खिलाफ 6 मार्च को करेगी। इसके बाद 10 मार्च को भारत और न्यूजीलैंड का मुकाबला हैमिल्टन के सेडॉन पार्क में होगा।19 मार्च को भारत और ऑस्ट्रेलिया, 20 मार्च को बांग्लादेश और भारत की टीमें भिड़ेंगी। 27 मार्च को साउथ अफ्रीका और भारत के बीच मुकाबला होगा।

भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी 20 मैच 9 फरवरी को 

भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के साथ-साथ एक टी20 मैच नौ फरवरी को खेलेगी। उसमें टीम की कमान हरमनप्रीत कौर संभालेंगी। बोर्ड ने उसके लिए भी टीम का एलान कर दिया है। स्मृति मंधाना टी20 में टीम इंडिया की उपकप्तान होंगी।

न्यूजीलैंड के खिलाफ एकमात्र टी20 के लिए भारतीय टीम: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शेफाली वर्मा, यास्तिका भाटिया, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), स्नेह राणा, पूजा वस्त्राकर, मेघना सिंह, रेनुका ठाकुर, तानिया भाटिया (विकेटकीपर), राजेश्वरी गायकवाड़, पूनम यादव, एकता बिष्ट, एस मेघना, सिमरन दिल बहादुर।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version