Home Cricket Women's Cricket ICC Women’s World Cup 2022: Anisa Mohammed ने हासिल की यह बड़ी...

ICC Women’s World Cup 2022: Anisa Mohammed ने हासिल की यह बड़ी उपलब्धि

0

नई दिल्ली। आईसीसी महिला वर्ल्ड कप (ICC Women’s World Cup 2022) के पहले मैच में वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड को रोमांचक अंदाज में तीन रन से मात देकर  टूर्नामेंट में अपने अभियान का विजयी आगाज किया है। इस मुकाबले में वेस्टइंडीज की स्पिन गेंदबाज अनीसा मोहम्मद (Anisa Mohammed) ने अपने करियर का 300वां विकेट पूरे कर लिए हैं। इसके साथ ही वह महिला क्रिकेट में 300 विकेट लेने वाली वेस्टइंडीज की पहली महिला क्रिकेटर बन गई हैं। अनीसा ​इस उपलब्धि तक पहुंचने वाली पहली महिला स्पिन गेंदबाज बन गई हैं। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ वर्ल्ड कप मुकाबले में 10 ओवर में 60 रन देकर दो विकेट चटकाए।

ICC Women’s World Cup 2022 : वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड को 3 रनों से हराया

सर्वाधिक विकेट लेने का रिकॉर्ड झूलन के नाम 

महिला क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड अभी भी भारतीय तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी (Jhulan Goswami) के नाम दर्ज हैं। झूलन ने अब तक 345 इंटरनेशनल विकेट लिए हैं जबकि अनीस अब 300 क्लब में पहुंची हैं और वह ऐसा करने वाली चौथी गेंदबाज बनी हैं। महिला क्रिकेट में अनीसा से पहले केवल तीन ही गेंदबाजों ने 300 विकेट चटकाए थे। झूलन के अलावा और अनीसा से पहले कैथरीन ब्रुंट के नाम 312 और एलीसा पैरी के नाम 308 विकेट दर्ज हैं। अनीसा अब 300 विकेट झटकने वाली वेस्टइंडीज की पहली महिला खिलाड़ी बन गई हैं।

IPL 2022: राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाजी कोच बने Stephen Jones

हेली मैथ्यूज को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया 

आईसीसी महिला वर्ल्ड कप 2022 (ICC Women’s World Cup) के पहले मैच में शुक्रवार को वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड को तीन रन से शिकस्त दी। वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट पर 259 रन का स्कोर बनाया। इसके जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 256 रन पर ऑलआउट हो गई। मेजबान टीम अंतिम ओवर में छह रन नहीं बना सकी। 23 साल की हेली मैथ्यूज, जिन्होंने 119 रनों की पारी खेली थी, उनको प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version