Home Cricket Women's Cricket ICC T20 rankings: नंबर वन पर पहुंची Shafali Verma

ICC T20 rankings: नंबर वन पर पहुंची Shafali Verma

0

ICC T20 rankings: Shafali Verma ने महज 17 साल की उम्र में हासिल किया मुकाम 

नई दिल्ली। ICC ने मंगलवार को महिला क्रिकेट वर्ग की T-20 rankings जारी कर दी। इस रैंकिग में बल्लेबाजी की श्रेणी में भारतीय महिला क्रिकेटर शेफाली वर्मा (Shafali Verma) पहले नंबर पर पहुंच गई हैं। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की तूफानी ओपनर शेफाली वर्मा ने अपनी बल्लेबाजी के इंटरनेशनल क्रिकेट में कमाल किया है। विश्व कप में बड़े बड़े गेंदबाजों की गेंदों पर छक्का जड़ने वाली शेफाली ने ताजा टी20 महिला बल्लेबाजी रैंकिंग में पहला स्थान हासिल किया है। लेडी सहवाग के नाम से जानी जाने वाली इस बल्लेबाज ने महज 17 साल की उम्र में दोबारा यह उपलब्धि हासिल कर इतिहास रच दिया है।

India vs England: भारत को लगा दूसरा झटका, विराट OUT, स्कोर 174/2

दुनिया की पहली महिला क्रिकेटर बनी

ICC द्वारा जारी ताजा महिला टी-20 रैंकिंग में Shafali Verma पहले नंबर पर पहुंच गई है। इस रैंकिंग पर 17 साल की उम्र में पहुंचने वाले यह दुनिया की पहली खिलाड़ी बन गई हैं। शेफाली ने 750 अंक हासिल करते हुए ऑस्ट्रेलिया की बेथ मूनी को पीछे छोड़ते हुए यह खास मुकाम हासिल किया है। महज दो साल पहले टी-20 क्रिकेट में डेब्यू करने वाली भारतीय ओपनर ने दुनिया भर में अपनी बल्लेबाजी का लोहा मनवाया है।

India vs England: Virat Kohli वनडे सीरीज में तोड़ सकते हैं ये रिकाॅर्ड

Shafali Verma ने वर्ष 2019 में किया था टी-20 में डेब्यू

शेफाली ने साल 2019 में सितंबर में साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी-20 डेब्यू किया था। तब से अब तक उन्होंने कुल 21 मुकाबले खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 73 के सर्वश्रेष्ठ स्कोर के साथ 557 रन बनाए हैं। उनके नाम 24 छक्के और 66 चौके हैं। दो अर्धशतक भी उनके खाते में हैं।

India vs England: पहला वनडे आज, क्या बदलेगा जीत का ये रिकाॅर्ड !!

बेथ मूनी दूसरे नंबर पर

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version