AUSW vs INDW : टेस्ट मैच में Smriti Mandhana ने रचा इतिहास

0
464
AUSW vs INDW ​​Smriti Mandhana created history in Test matches sports news in hindi

नई दिल्ली। भारतीय महिला क्रिकेट टीम और ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम (AUSW vs INDW) के बीच टेस्ट मैच खेला जा रहा है। इस पिंक बॉल टेस्ट मैच में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ओपनर स्मृति मंधाना ने टेस्ट क्रिकेट में पहला शतक ठोका है। भारतीय महिलाएं पहली बार पिंक बाल टेस्ट मैच खेलने उतरी और मंधाना ने शानदार शतक बनाकर इसे यादगार बना दिया। वह महिला पिंक बाल में टेस्ट शतक बनाने वाली पहली क्रिकेटर बन गई।

KKR vs PBKS live: IPL 2021 में करो या मरो का मुकाबला, पंजाब हारी तो बाहर

स्मृति ने ठोका पहला शतक 

AUSW vs INDW  के बीच खेल जा रहे इस मैच में मंधाना ने पहले दिन 51 गेंद पर 11 चौके जमाते हुए अपना अर्धशतक पूरा किया था। पहले दिन का खेल समाप्त होने के समय वह टेस्ट में अपना सबसे बड़ा स्कोर बना चुकी थी। उन्होंने 144 गेंद खेलकर 15 चौके लगाते हुए 80 रन बनाए और नाबाद लौटी। इससे पहले 78 रन उनका टेस्ट में सबसे बड़ा स्कोर था। दूसरे दिन 170 गेंद का सामना कर 18 चौके और 1 छक्के की मदद से उन्होंने पहला टेस्ट शतक पूरा किया। इस पारी के दौरान उन्होंने कुछ खास उपलब्धि हासिल की।

Chris Gayle ने छोड़ा IPL 2021, इस कारण वापस लौटेंगे घर

इस मामले में पहली भारतीय महिला बनी स्मृति

AUSW vs INDW के बीच खेले जा रहे पिंक बाल टेस्ट में मंधाना शतक लगाने वाली पहली भारतीय महिला क्रिकेटर बन गई। पहली बार भारतीय टीम किसी पिंक बाल टेस्ट मैच में खेलने उतरी। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मंधाना ने यह उपलब्धि हासिल की। इसी के साथ आस्ट्रेलिया में खेलते हुए वनडे और टेस्ट में शतक बनाने वाली वह पहली भारतीय महिला भी बनीं।

World Wrestling Championship: डोपिंग में फंसा भारतीय पहलवान, ओस्लो जाने से रोका

127 रनों की शानदार पारी खेली 

इस मैच के दौरान 216 गेंद का सामना कर 22 चौके और 1 छक्के की मदद से 127 रन की पारी खेलने के बाद मंधाना आउट हुई। यह ऑस्ट्रेलिया में किसी भी भारतीय महिला द्वारा बनाया गया सबसे बड़ा टेस्ट स्कोर है। बाकी क्रिकेट के दोनों फार्मेट में भी आस्ट्रेलिया में सबसे बड़ा स्कोर भी मंधाना के नाम पर ही दर्ज है। वनडे में उन्होंने 102 जबकि टी20 में 66 रन की पारी खेली है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here