Home Cricket Women’s T20 World Cup: 6 अक्टूबर को भारत-पाक महामुकाबला, दुबई में फाइनल

Women’s T20 World Cup: 6 अक्टूबर को भारत-पाक महामुकाबला, दुबई में फाइनल

0
Women's T20 World Cup new schedule, India vs Pakistan on 6th October, final in Dubai

नई दिल्ली। Women’s T20 World Cup का सबसे बड़ा मुकाबला 6 अक्टूबर को भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा। ICC ने विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप का जो नया शेड्यूल जारी किया है, उसके अनुसार फाइनल मुकाबला दुबई में आयोजित किया जाएगा। टूर्नामेंट 3 से 20 अक्टूबर तक खेला जाएगा। गौरतलब है कि विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप पहले बांग्लादेश में खेला जाना था, लेकिन देश में हुए राजनीतिक तख्तापलट के बाद आईसीसी ने टूर्नामेंट को यूएई शिफ्ट कर दिया। अब टूर्नामेंट के सभी मैच शारजाह और दुबई में होंगे। भारत ने एक बार भी Women’s T20 World Cup नहीं जीता है। टीम 2020 में टीम इंडिया फाइनल में पहुंची थी, लेकिन ऑस्ट्रेलिया से हारकर खिताब जीतने से चूक गई।

पहला मैच न्यूजीलैंड से खेलेगा भारत

टूर्नामेंट की शुरूआत 3 अक्टूबर को बांग्लादेश और स्कॉटलैंड के बीच शारजाह में होने वाले मैच से होगी। जबकि भारतीय विमेंस टीम 4 अक्टूबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ दुबई में अपना पहला मैच खेलने उतरेगी। यहीं पर 6 अक्टूबर को भारत और पाकिस्तान की भिड़ंत होगी। पाकिस्तान अपने अभियान की शुरूआत 3 अक्टूबर को श्रीलंका के खिलाफ मैच से करेगा।

WI vs SA : तीसरे टी20 में वेस्टइंडीज ने साउथ अफ्रीका को 30 रनों से दी मात

ये रहेगा फॉर्मेट

Women’s T20 World Cup में 10 टीमों को 5-5 के 2 ग्रुप में बांटा गया है। ग्रुप स्टेज के बाद पॉइंट्स टेबल में टॉप पर रहने वालीं 2-2 टीमों के बीच 17 और 18 अक्टूबर को 2 सेमीफाइनल होंगे। जबकि 20 अक्टूबर को दुबई में फाइनल खेला जाएगा। शारजाह और दुबई में 18 दिन के अंदर के 23 मैच खेले जाएंगे। 13 दिन में ग्रुप स्टेज के 20 मैच होंगे, जिनमें से 7 दिन डबल हेडर भी रहेंगे। डबल हेडर यानी एक दिन में 2 मैच। आखिरी 5 दिन में 3 नॉकआउट मैच खेले जाएंगे। 17 अक्टूबर को पहला सेमीफाइनल दुबई और 18 अक्टूबर को दूसरा सेमीफाइनल शारजाह में होगा। 20 अक्टूबर में दुबई में ही फाइनल होना है।

WTC Points Table: बांग्लादेश की पाक पर जीत से बदले समीकरण, टॉप पर भारत

भारत-पाकिस्तान ग्रुप-ए में

इंडिया विमेंस टीम को पाकिस्तान के साथ ग्रुप-ए में रखा गया है। इस ग्रुप में डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और श्रीलंका भी हैं। Team India 9 अक्टूबर को श्रीलंका से दुबई और 13 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया से शारजाह में भिड़ेगी। Women’s T20 World Cup में ग्रुप स्टेज का आखिरी मैच 15 अक्टूबर को इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच होगा। दोनों टीमें ग्रुप-बी में हैं। इस ग्रुप में बांग्लादेश, स्कॉटलैंड और साउथ अफ्रीका भी है। साउथ अफ्रीका पिछली रनर-अप है, टीम को अपने ही होमग्राउंड पर ऑस्ट्रेलिया ने हरा दिया था।

Exit mobile version