WCL 2025: चमत्कार से कम नहीं नहीं यह जीत, वेस्ट इंडीज को हरा सेमीफाइनल में इंडिया चैम्पियंस

449
WCL 2025 india champions beat west indies by 5 wickets to reach into semifinals, latest sports update
Advertisement

लंदन। WCL 2025: इंडिया चैंपियंस ने बीती रात वेस्टइंडीज चैंपियंस को वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2025 के आखिरी लीग मैच में हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली। इंडिया चैंपियंस को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए 14.1 ओवर में 145 का लक्ष्य हासिल करना था। इंडिया चैंपियंस ने 13.2 ओवर में लक्ष्य को हासिल कर लिया। स्टुअर्ट बिन्नी ने बेहतरीन अर्धशतक जड़ा। इसके अलावा यूसुफ पठान ने बेहतरीन पारी खेली। स्टुअर्ट बिन्नी ने 21 गेंद पर नाबाद 50 रन बनाए। उन्होंने 3 चौके और 4 छक्के लाए। यूसुफ पठान ने 7 गेंद पर 1 चौके और 2 छक्कों की मदद से 21 रन बनाए। पठान ने विनिंग सिक्स लगाया और अपने बच्चों की तरफ दौड़ पड़े। उन्हें गले लगा लिया। सेमीफाइनल में पाकिस्तान चैंपियंस, साउथ अफ्रीका चैंपियंस और ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस ने जगह बनाई।

वेस्टइंडीज ने खड़ा किया था 144 रनों का स्कोर

WCL 2025 के इस आखिरी लीग मुकाबले में वेस्टइंडीज चैंपियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कीरोन पोलार्ड की तूफानी पारी की मदद से 20 ओवर में 9 विकेट पर 144 रन बनाए। जवाब में इंडिया चैंपियंस की शुरुआत बहुत तेज नहीं हुई। रॉबिन उथप्पा और शिखर धवन ने पहले विकेट के लिए 3.2 ओवर में 27 रन जोड़े। उथप्पा 7 गेंद पर 8 रन बनाकर आउट हो गए। शिखर धवन 18 गेंद पर 25 रन बनाकर आउट हुए। इंडिया चैंपियंस का स्कोर 4.4 ओवर में 2 विकेट पर 36 रन हो गया।

बिन्नी और युवराज के बीच 66 रन की साझेदारी

इंडिया चैंपियंस को तीसरा झटका 6.3 ओवर में 50 रन पर लगा। गुरकीरत सिंह मान 7 रन बनाकर आउट हए। सुरेश रैना 7 रन बनाकर आउट हुए। इंडिया चैंपियंस का स्कोर 7.1 ओवर में 4 विकेट पर 52 रन हो गया। इसके बाद स्टुअर्ट बिन्नी और युवराज सिंह के बीच 66 रन की साझेदारी हुई। युवराज 11 गेंद पर 21 रन बनाकर आउट हुए। तब इंडिया चैंपियंस का स्कोर 11.4 ओवर में 5 विकेट पर 118 रन हो गया। इसके बाद यूसुफ पठान क्रीज पर आए और बेहतरीन बल्लेबाजी की। WCL 2025 के इस मुकाबले में वेस्टइंडीज चैंपियंस के लिए ड्वेन स्मिथ और ड्वेन ब्रावो ने 2-2 विकेट लिए। शेल्डन कोट्रल ने 1 विकेट लिए।

KKR : चीफ कोच चंद्रकांत पंडित को हटाया, अब ये खिलाड़ी दावेदारों में सबसे आगे

पहली जीत के साथ ही चौथे स्थान पर पहुंची इंडिया टीम

इंडिया ने इंडीज टीम के खिलाफ शानदार खेल दिखाया और इस सीजन के 5 लीग मुकाबलों में ये इस टीम की पहली जीत भी रही। इंडिया ने इस जीत के साथ अपने रन रेट को और बेहतर करते हुए चौथा स्थान प्राप्त किया और एक झटके में इंग्लैंड व वेस्टइंडीज से आगे निकल गई। अब WCL 2025 की अंकतालिका में इंडिया की टीम 3 अंक के साथ जहां चौथे नंबर पर है तो वहीं पाकिस्तान की टीम 9 अंक के साथ पहले स्थान पर है। इसके अलावा साउथ अफ्रीका की टीम 8 अंक के साथ दूसरे नंबर पर है तो वहीं ब्रेट ली की कप्तानी वाली ऑस्ट्रेलिया की टीम तीसरे स्थान पर 5 अंक के साथ है।

Share this…