Virat Kohli ने कहा, बेटी भी बने अनुष्का जैसी, साझा की तस्वीर

1551
Image Credit: Instagram/@Virat Kohli
Advertisement

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर Virat Kohli ने साझा की बेटी वामिका संग अनुष्का शर्मा की तस्वीर

नई दिल्ली। टीम इंडिया के कप्तान Virat Kohli ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर अपनी बेटी वामिका और पत्नी अनुष्का की एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए विराट ने उन्हें इस दिन की बधाई दी है। इसके साथ ही विराट ने लिखा कि वह चाहते हैं कि उनकी बेटी भी अनुष्का की तरह ही बने।

मोबाइल से दूर रहेंगे एथलीट Neeraj Chopra

Virat Kohli ने लिखा, ‘बच्चे को जन्म देते देखना आसान बात नहीं है। ये किसी के लिए अविश्वसनीय और आश्चर्यजनक अनुभव हो सकता है। जब आप इसे देखते हैं तो आप महिलाओं की असली ताकत को समझते हैं और आप ये समझ पाते हैं कि भगवान ने उनके अंदर जीवन क्यों बनाया है। ऐसा इसलिए क्योंकि वे हम लोगों की तुलना में अधिक मजबूत हैं।’

West Indies ने 2-1 से जीती T-20 सीरीज

महिला दिवस की दी शुभकामनाएं 

Virat Kohli ने लिखा, ‘मेरी ज़िंदगी की सबसे मजबूत और सॉफ्ट दिल वाली महिला को महिला दिवस की शुभकामनाएं। साथ ही उसे भी बधाई जो अपनी मां की तरह ही बनने वाली है। और विश्व की सभी महिलाओं को भी यह महिला दिवस मुबारक हो।’

रेसलर Sarita Mor ने रजत पदक जीतकर देश का बढ़ाया मान

इसी साल 11 जनवरी को जन्मी थी वमिका 

गौरतलब है कि इसी साल 11 जनवरी को Virat Kohli की बेटी का जन्म हुआ। पिता बनने की खुशखबरी देते हुए विराट कोहली ने लिखा था ‘हम दोनों को यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि आज दोपहर हमारे यहां बेटी हुई है। हम आपके प्यार और शुभकामानओं के लिए दिल से आभारी हैं। अनुष्का और बेटी, दोनों बिल्कुल ठीक हैं।

एक-दूसरे साथ रहना पंसद करते हैं विराट-अनुष्का

विराट-अनुष्का की जोड़ी की लोग हमेशा ही प्रशंसा करते हैं। यह बात Virat Kohli ने साबित भी की है। दरअसल, बीते दिनों एक इंटरव्यू के दौरान विराट ने अनुष्का के लिए कहा था कि ‘मैं और अनुष्का शर्मा हमेशा एक-दूसरे के साथ रहना पसंद करते है। हमें साथ रहने के लिए कोई वजह की जरूरत नहीं होती है।’

Share this…

Leave a ReplyCancel reply