Home Cricket CORONA के खिलाफ जंग में आगे आए विराट और अनुष्का

CORONA के खिलाफ जंग में आगे आए विराट और अनुष्का

0

CORONA पीड़ितों की मदद के लिए विराट और अनुष्का ने दिए 2 करोड़ 

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और उनकी पत्नी अभिनेत्री अनुष्का शर्मा भी कोरोना(CORONA) के खिलाफ चल रही जंग में आगे आ गए हैं। उन्होंने फंड रेजिंग प्रोजेक्ट को 2 करोड़ रुपए डोनेट किए हैं, जो देश के कोरोना महामारी के खिलाफ जंग का समर्थन करने के लिए कुल 7 करोड़ रुपए जुटाएगा। दोनों क्राउड फंडिंग प्लेटफॉर्म केटो के माध्यम पैसा जुटा रहे हैं। एक प्रेस रिलीज में कहा गया कि भारत में कोरोना राहत के लिए विराट कोहली और बॉलीवुड सुपरस्टार अनुष्का शर्मा ने 7 करोड़ रुपए एकत्रित का लक्ष्य रखा है।

ICC World Test Championship: आज हो सकता है टीम इंडिया का ऐलान

#InThisTogether कैंपेन चला रहे

क्राउड फंडिंग प्लेटफॉर्म केटो पर विराट और अनुष्का इसके लिए #InThisTogether कैंपेन चला रहे हैं। इसके लिए उन्होंने दो करोड़ रुपए दान किया है। यह अभियान सात दिन तक चलेगा। इससे प्राप्त हुई राशि का उपयोग कोरोना महामारी के दौरान लोगों को ऑक्सीजन, मेडिकल मैनपावर, टीकाकरण के लिए जागरुकता और टेली-मेडिसिन सुविधा के लिए किया जाएगा।

Football : चेल्सी का फाइनल में मैचेस्टर सिटी से होगा सामना

एकजुट होकर लोगों के बचाने की जरूरत 

विराट ने कहा कि भारत अभी संकट के दौर से गुजर रहा है और हम सभी को एकजुट होने और अधिक से अधिक लोगों को बचाने की जरूरत है। अनुष्का और मैं पिछले साल से मानव पीड़ा को देखकर स्तब्ध हैं। कोहली ने कहा कि हमने वायरस के खिलाफ अपनी लड़ाई में अधिक से अधिक लोगों की मदद करने की कोशिश की है।उन्होंने यह बात एक बयान में कही, जो उनके सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया गया था।

Tokyo Olympics:  जानिए, कैसे लगा साइना और श्रीकांत की उम्मीदों को झटका

संकट के इस समय में मिलकर करेंगे काम 

कोहली ने कहा कि हम इस फंड-रेज़र को इस विश्वास के साथ शुरू कर रहे हैं कि हम लोगों की ज़रूरतों को पूरा करने में सक्षम होंगे। हमें विश्वास है कि संकट में साथी देशवासियों की मदद करने के लिए लोग आगे आएंगे। हम इसमें एक साथ हैं और हम इसे मिलकर लड़ेंगे।

लोगों की पीड़ा देखना दर्दनाक 

अनुष्का ने कहा कि लोगों की पीड़ा में देखना दर्दनाक है। देश की स्वास्थ्य व्यवस्था चरमरा गई है। विराट और मुझे लोगों को पीड़ा से गुजरते देखकर काफी दुख हो रहा है। इसे देखते हुए हमें आशा है कि यह फंड वायरस के खिलाफ हमारी लड़ाई में सहायता करेगा।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version