Vijay Hazare Trophy 2022: सौराष्ट्र ने दर्ज की सबसे बड़ी जीत, राजस्थान का भी जलवा

0
420
Vijay Hazare Trophy 2022 Saurashtra registers biggest win, Rajasthan also shines

कोलकाता। Vijay Hazare Trophy 2022 में सौराष्ट्र ने 26 साल के समर्थ व्यास के दोहरे शतक की मदद से मणिपुर को 282 रन से करारी शिकस्त दी। यह इस सीजन टूर्नामेंट की सबसे बड़ी जीत है। सौराष्ट्र के सलामी बल्लेबाज समर्थ व्यास भी इस सीजन दोहरा शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने। इसके अलावा बंगाल और राजस्थान की टीमों भी इतिहास रचे।

Suryakumar Yadav आईसीसी की वर्ल्ड कप इलेवन में शामिल, विराट कोहली भी मौजूद

Vijay Hazare Trophy 2022 में समर्थ व्यास ने अपने लिस्ट ए करियर की 29वीं पारी में यह उपलब्धि अपने नाम की। समर्थ व्यास विजय हजारे ट्रॉफी क्रिकेट प्रतियोगिता के इतिहास में दोहरा शतक लगाने पांचवें बल्लेबाज हैं। उनसे पहले पृथ्वी शॉ (2021), यशस्वी जायसवाल (2019), संजू सैमसन (2019) और करणवीर कौशल (2018) यह उपलब्धि अपने नाम कर चुके हैं।

T20 WC Final 2022 में भारी बारिश का खतरा, ICC ने ये किया उपाय

सौराष्ट्र ने बनाया सबसे बड़ा स्कोर

Vijay Hazare Trophy 2022 में समर्थ और हार्विक की पारियों के दम पर सौराष्ट्र ने 50 ओवर में 4 विकेट पर 397 रन का विशाल स्कोर बनाया। यह विजय हजारे ट्रॉफी में नया रिकॉर्ड है। पिछला रिकॉर्ड गुजरात के नाम पर था जिसने पिछले सत्र में छह विकेट पर 363 रन बनाए थे। लक्ष्य का पीछा करते हुए मणिपुर की टीम धर्मेंद्र सिंह जडेजा की शानदार गेंदबाजी (10 रन पर 7 विकेट) के सामने 115 रन पर ढेर हो गई। भारतीय टेस्ट बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने 40 गेंदों पर 44 रन की पारी खेली। ग्रुप ए के अन्य मैचों में उत्तर प्रदेश में हिमाचल प्रदेश को 5 विकेट और त्रिपुरा ने हैदराबाद को 7 विकेट से हराया।

PAK vs ENG Final: इंग्लैंड टी20 का नया किंग, पाकिस्तान को 5 विकेट से हराया

राजस्थान ने हासिल की तीसरी सबसे बड़ी जीत

Vijay Hazare Trophy 2022 में राहुल चाहर और रवि बिश्नोई की कातिलाना गेंदबाजी के दम पर सिक्किम की टीम 42 ओवर में 110 रन पर ही ढेर हो गई। राहुल चाहर ने 24 रन देकर 5 और रवि बिश्नोई ने 34 रन देकर 4 विकेट विकेट झटके। इसके बाद अभिजीत तोमर के अर्धशतक की धुआंधार पारी के दम पर राजस्थान ने 17.4 ओवर में 3 विकेट पर 115 रन बनाकर मैच जीत लिया। उसने 194 गेंदें शेष रहते मैच जीता। यह इस सीजन की तीसरी सबसे बड़ी जीत (गेंदें शेष रहने के लिहाज से) है। अभिजीत ने 50 गेंद में 10 चौके और 3 छक्के की मदद से नाबाद 75 रन बनाए।

T20 World Cup 2022 बुरी तरह हारे, फिर भी इतना कमाएंगे टीम इंडिया के ’धुरंधर’

तमिलनाडु की आंध्र प्रदेश के खिलाफ आसान जीत

Vijay Hazare Trophy 2022 में विकेटकीपर बल्लेबाज एन जगदीशन की 112 गेंदों पर 114 रन की पारी की मदद से तमिलनाडु ने ग्रुप सी के मैच में आंध्र प्रदेश को 9 विकेट से करारी शिकस्त दी। तमिलनाडु ने टॉस जीतकर क्षेत्ररक्षण का फैसला किया और आंध्र को 205 रन पर आउट कर दिया। इसके बाद जगदीशन ने 12 चौकों और दो छक्कों की मदद से शतकीय पारी खेली। उनके अलावा बी साई सुदर्शन ने 73 रन बनाए जिससे तमिलनाडु ने 32.1 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर दिया।

जम्मू ने बड़ौदा को हराया; पंजाब और ओडिशा भी जीते

Vijay Hazare Trophy 2022 में जम्मू कश्मीर ने युवा विवरांत शर्मा के हरफनमौला खेल के दम पर बारिश से प्रभावित मैच में बड़ौदा को 94 रन से शिकस्त दी। गु्रप डी के इस मैच में जम्मू कश्मीर ने बांद्रा कुर्ला परिसर में 49 ओवर में 6 विकेट पर 282 रन बनाए। इसके बाद बड़ौदा को 43.2 ओवर में 188 रन पर आउट कर दिया। विवरांत ने पारी का आगाज करते हुए 87 गेंदों में 64 बनाने के बाद अपनी वामहस्त स्पिन से 4 विकेट चटकाए। आउटफील्ड गीली होने के कारण इस मैच को 49-49 ओवर का कर दिया गया था।

सेना ने मुंबई को 8 विकेट से हराया

Vijay Hazare Trophy 2022 में शुभम रोहिल्ला और रवि चौहान के बीच पहले विकेट के लिए 231 रन की साझेदारी की मदद से सेना ने मुंबई को 8 विकेट से हराया। ग्रुप ई के इस मैच में सेना ने जीत के लिए मिले 265 रन के लक्ष्य को 45.3 ओवर में हासिल किया। मुंबई ने बल्लेबाजी का निमंत्रण मिलने के बाद युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल की 122 गेंद में 13 चौके की मदद से खेली गई 104 रन की पारी के दम पर नौ विकेट पर 264 रन बनाए। टीम के लिए शम्स मुलानी ने 58 गेंद में 48 और कप्तान अजिंक्य रहाणे 67 गेंद में 43 रन का योगदान दिया।

बंगाल ने हासिल की सीजन की सबसे बड़ी जीत

Vijay Hazare Trophy 2022 में बंगाल ने मिजोरम की पारी को 57 रन पर समेटने के बाद महज 6.2 ओवर में एक विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। यह इस सीजन की सबसे बड़ी जीत (गेंदें शेष रहने के लिहाज से) है। पुडुचेरी ने पारस डोगरा की 102 रन के दम पर नौ विकेट विकेट पर 289 रन बनाए, लेकिन सलामी बल्लेबाजी शिवम चौधरी की 115 रन की पारी के दम पर रेलवे ने आखिरी ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here