Vijay Hazare Trophy 2021: Prithvi Shaw का दोहरा शतक, मुंबई ने पांडिचेरी को दी मात

0
759
Vijay Hazare Trophy 2021 Prithvi Shah Scored double century, Mumbai beat Pondicherry
File Photo

Vijay Hazare Trophy 2021: सूर्यकुमार यादव ने खेली 58 गेंदों पर 133 रनों की तूफानी पारी

जयपुर। Vijay Hazare Trophy 2021 में गुरुवार को खेले गए मैच में मुंबई ने Prithvi Shaw और सूर्यकुमार यादव की शानदार पारी बदौलत पांडिचेरी को 233 रनों से मात दे दी। पृथ्वी शाह ने टूर्नामेंट का पहला दोहरा शतक ठोकर इतिहास रच दिया। पृथ्वी शाह ने 227 रनों की धुंआधार पारी खेली। मुंबई के 457 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी पांडिचेरी की टीम 38.1 ओवर्स में 224 रनों पर ही ढेर हो गई। मुंबई ने इस मैच में झारखंड द्वारा 4 दिन पहले बनाए गए टूर्नामेंट के इतिहास के सबसे बड़े स्कोर का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है।

India vs England: Ben Stokes ने बॉल पर लगाई लार, अंपायर ने दी चेतावनी

मुंबई ने तोड़ा झारखंड का रिकॉर्ड

झारखंड की टीम ने 4 दिन पहले ही मध्यप्रदेश के खिलाफ 9 विकेट पर 422 रन का स्कोर खड़ा कर Vijay Hazare Trophy में सबसे बड़ा स्कोर बनाया। मुंबई की टीम ने 457 रन बनाते हुए इस रिकॉर्ड को तोड़ कर अपने नाम कर लिया। साल 2010 में मध्य प्रदेश की टीम ने रेलवे के खिलाफ 412 रन बनाए थे। लिस्ट ए क्रिकेट में बनाया गया यह तीसरा सबसे बड़ा स्कोर है। साउथ अफ्रीका की टीम ने 2015 में मुंबई में भारत के खिलाफ 438 रन का स्कोर खड़ा किया था। यह अब तक भारत में किसी टीम का सबसे बड़ा स्कोर था जिसे मुंबई ने तोड़ डाला।

Tiger Woods की हालत में सुधार, पैर की सर्जरी के बाद आया होश

Prithvi Shaw की कप्तानी पारी, ठोका दोहरा शतक

मुंबई टीम के कप्तान Prithvi Shaw ने साथी यशस्वी जायसवाल के साथ पारी की शुरुआत की। लेकिन 10 रन बनाकर यशस्वी आउट हो गए जबकि पृथ्वी ने एक छोर थामे रखा। अदित्य तारे 56 रन बनाकर आउट हुए और टीम का दूसरा विकेट गिर गया। इसके बाद सूर्यकुमार यादव और पृथ्वी ने मिलकर पुडुचेरी के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। कप्तान ने पहले अपना शतक पूरा किया और फिर 142 गेंद पर 27 चौके और 4 छक्के की मदद से दोहरा शतक जड़ा।

ज्योति गूलिया ने पूर्व विश्व चैंपियन नाजिम काइजेबी को दी पटखनी

सूर्य कुमार ने भी लगाया शतक 

सूर्यकुमार ने भी कप्तान का साथ दिया और महज 50 गेंद पर अपना शतक पूरा किया। इसके बाद अगले 7 गेंद पर उन्होंने 33 रन और बना डाले। 58 गेंद पर 22 चौके और 4 छक्के लगाकर 133 रन बनाकर सूर्यकुमार आउट हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here