Vijay Hazare Trophy 2021: Ishan Kishan को मिला शानदार पारी का ईनाम

0
1236
Vijay Hazare Trophy 2021 Ishan Kishan is in t20 squad of india vs england Latest Sports News in Hindi

Vijay Hazare Trophy 2021: Ishan Kishan को T-20 टीम  मिली जगह 

नई दिल्ली। Vijay Hazare Trophy 2021 के झारखंड और मध्यप्रदेश के बीच खेले गए मैच में Ishan Kishan ने शानदार आतिशी पारी खेली थी। ईशान किशन ने मात्र 94 गेंदों में 173 रनों की तूफानी पारी खेलकर झारखंड टीम की जीत दिलाई थी। उन्हें इस तूफानी पारी का ईनाम भी मिल गया है। इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली आगामी T-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी गई है। इसमें ईशान किशन अपनी शानदार पारी की बदौलत टीम में जगह बनाने में सफल रहे हैं।

India vs England: आखिर इसलिए T20 टीम से बाहर हुए बुमराह और शमी

बिहार के पटना में जन्में 22 वर्षीय Ishan Kishan ने इंदौर के होलकर स्टेडियम में मेजबान मध्यप्रदेश के खिलाफ महज 94 गेंद में 173 रन की तूफानी पारी खेली थी। इस पारी में ईशान ने 11 छक्के और 19 चौके जड़े थे। ईशान की कप्तानी पारी के दम पर झारखंड ने निर्धारित 50 ओवर में 9 विकेट पर 422 रन का स्कोर खड़ा किया। जवाब में मध्यप्रदेश की पूरी टीम 18.4 ओवर में 98 रन पर सिमट गई। जिससे झारखंड को 324 रन के विशाल अंतर से जीत मिली।

Asiatic Pearl tournament : अल्फिया पठान का स्वर्णिम पंच

यह रहा ईशान का T-20 मैचों का रिकॉर्ड

Ishan Kishan ने अभी तक T-20 के 95 मैच खेले हैं और इसमें 28 की औसत और 133 की स्ट्राइक रेट से 2372 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होने दो शतक और 12 अर्धशतक लगाए हैं।

Australian Open 2021 : नाओमी ओसाका दूसरी बार बनीं चैंपियन

Ishan Kishan ने निभाई थी अहम भूमिका 

Ishan Kishan ने पिछले साल IPL 2020 में मुंबई इंडियंस की खिताबी जीत में अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने 2020 के सीजन में सबसे ज्यादा 29 छक्के लगाए थे। जो संजू सैमसन से तीन ज्यादा थे। मुंबई इंडियंस ने भी ईशान की पारी की तारीफ की थी। IPL2020 में उन्होंने 145.76 के औसत से 516 रन बनाए थे

IPLके 51 मैचों में बनाए 1211 रन

Ishan Kishan IPL में मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हैं। ईशान ने IPL के 51 मैचों में 1211 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका सर्वाधिक स्कोर 99 रन रहा। उन्होंने सात अर्धशतक जड़े हैं। वह 2016 में अंडर -19 विश्वकप में भारतीय टीम के कप्तान रहे थे। हालांकि उस विश्वकप के फाइनल में भारत को वेस्टइंडीज ने हरा दिया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here