TNPL 2023: दो ओवर में जीत के चाहिए थे 37 रन, इस जोड़ी ने एक ही ओवर में ठोक दिए 33; जड़े 5 छक्के

0
300
TNPL 2023 Qualifier-2 33 runs from one over, insane striking from Rithik Easwaran and Ajitesh Guruswamy against dindigul dragons

चेन्नई। TNPL 2023: टीम इंडिया के मामले में ‘जय-वीरू’ का मतलब उसकी ओपनिंग जोड़ी से भले हो। लेकिन, तमिलनाडु प्रीमियर लीग में इसका कनेक्शन मिडिल ऑर्डर के दो बल्लेबाजों से जाकर जुड़ता दिख रहा है। ये दो बल्लेबाज है ईश्वरन और अजितेश। नेल्लई रॉयल किंग्स के इन दो बल्लेबाजों ने टीएनपीएल के क्वालिफायर-2 मुकाबले में एक ही ओवर में 33 रन जड़े दिए, वो भी 5 छक्कों के साथ।

World Cup 2023: डरबन में भारत के खिलाफ पाकिस्तानी साजिश, न्यूट्रल वेन्यू पर मैच की मांग उठाएगा पीसीबी

दोनों बल्लेबाजों ने निभाई पूरी भागीदारी

TNPL 2023 में एक ओवर में 33 रन ठोकने में दोनों ही बल्लेबाजों का बराबर का योगदान रहा। ईश्वरन ने ओवर की पहली 3 गेंदों पर हमला बोलकर चौथी गेंद पर स्ट्राइक अजितेश को थमा दी। अजितेश ने आगे की गेंदों पर खेल को वहीं से उठाकर अंजाम तक पहुंचाया, जहां पर ईश्वरन ने इसे छोड़ा था। इन दो युवा बल्लेबाजों के एक ही ओवर में मचाए तांडव का असर ये हुआ कि नेल्लई रॉयल किंग्स ने मैच 7 विकेट से जीत लिया।

Wimbledon 2023: उलटफेर का शिकार हुए सितसिपास, जोकोविच रिकॉर्ड 14 वीं बार क्वाटरफाइनल में पहुँचे

दो बल्लेबाजों ने मिलकर एक ओवर में मचाया कोहराम

TNPL 2023 में हुए इस कारनामे में इन दो युवा बल्लेबाजों की मेहनत के साथ उस किस्मत का भी साथ रहा, जो नेल्लई रॉयल किंग्स की टीम को मिला। दरअसल, उसके बल्लेबाज राजागोपाल का रिटायर्ड आउट होना टीम के लिए रामबाण साबित हुआ। क्योंकि वो रिटायर्ड आउट नहीं होते तो ईश्वरन बल्लेबाजी पर नहीं उतरते, जिन्होंने एक ओवर में 33 रन जडऩे में लीड रोल प्ले किया।

SL(W) vs NZ(W): New Zealand ने श्रीलंका को 8 विकेट से रौंदा, कीवियों ने 2-0 से कब्जाई सीरीज

ईश्वरन और अजितेश ने मिलकर ठोके दनादन 33 रन

जीत का पीछा करते हुए नेल्लई रॉयल किंग्स को आखिरी 2 ओवर में 37 रन बनाने रह गए थे। लेकिन, इस रनचेज को आखिरी ओवर में ले जाकर और मुश्किल बनाएं। उससे बेहतर ईश्वरन और अजितेश ज्यादा से ज्यादा रन 19वें ओवर में ही बटोर लेना ज्यादा ठीक समझा। और, TNPL 2023 के इस जय-वीरू ने वही किया।

IND W vs BAN W: हरमनप्रीत कौर बन गई नम्बर 1, रोहित शर्मा-विराट कोहली को भी पछाड़ा

19वें ओवर में पलट गई बाजी

TNPL 2023 के इस मैच में ईश्वरन और अजितेश ने मिलकर 19वें ओवर को टारगेट किया। गेंदबाजी पर डिंडीगुल ड्रैगंस के गेंदबाज जी किशोर थे। स्ट्राइक पर खड़े ईश्वरन ने उनकी पहली 3 गेंदों पर दनादन सिक्स मारे। यानी 18 रन पहली 3 गेंदों पर ही जड़ दिए। इसके बाद चौथी गेंद पर उन्होंने सिंगल लेकर स्ट्राइक अजितेश को दी।  अजितेश ने भी 5वीं गेंद पर छक्का जड़ा। इसके बाद अगली गेंद नोबॉल रही जिसपर 2 रन हासिल किए। वहीं नेल्लई रॉयल किंग्स की इनिंग के 19वें ओवर की आखिरी गेंद पर उन्होंने एक और छक्का लगाया और इस तरह ओवर में पूरे 33 रन बने।

Ashes 2023: तीसरे टेस्ट में लगी रिकॉर्ड की झड़ी, बेन स्टोक्स ने ध्वस्त किया धोनी का कीर्तिमान

नेल्लई रॉयल किंग्स ने आखिरी गेंद पर जीता मैच

TNPL 2023 के क्वालिफायर-2 में नेल्लई रॉयल किंग्स के सामने डिंडीगुल ड्रैगंस की चुनौती थी। मुकाबले में पहले डिंडीगुल ड्रैगंस ने बल्लेबाजी की और 20 ओवर में 5 विकेट पर 185 रन बनाए। जवाब में 186 रन का पीछा करने उतरी नेल्लई रॉयल किंग्स ने लक्ष्य को मैच की आखिरी गेंद पर छक्के के साथ हासिल किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here