ICC के CEO का पद अब ये शख्स संभालेगा

0
523

नई दिल्ली। इंटरनेशनल क्रिकेट परिषद (ICC) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) मनु साहनी ने अपने सख्त आचरण के लिए अवकाश पर भेज दिए जाने के चार महीने बाद गुरुवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। ICC ने कहा, “सीईओ मनु साहनी तुरंत प्रभाव से संगठन छोड़ रहे हैं। ज्योफ अलार्डिस कार्यकारी सीईओ का काम पूर्ववत संभालते रहेंगे।” हालांकि, साहनी इस फैसले से खुश नहीं हैं।

Tokyo Olympics : पीवी सिंधु और बी साई प्रणीत को मिला आसान ड्रॉ

साल 2019 में सीईओ बने थे मनु 

ICC ने मनु साहनी को अपने साथियों के साथ सख्त व्यवहार के कारण मार्च में जांच लंबित रहने तक अवकाश पर भेज दिया था। साहनी ने विश्व संस्था की उनके खिलाफ जांच को पूर्व नियोजित साजिश करार दिया था। वह 2019 में ICC विश्व कप के बाद डेव रिचर्डसन की जगह सीईओ बने थे और उनका कार्यकाल 2022 में समाप्त होना था, लेकिन विवादों के कारण उनको अपनी कुर्सी बीच में ही छोड़नी पड़ी।

Wimbledon 2021: एश्ले बार्टी और कैरोलिना प्लिस्कोवा के बीच होगी खिताबी जंग 

ICC ने मनु साहनी को दिखाया बहार का रास्ता 

ICC ने गुरुवार को जारी किए अपने आधिकारिक बयान में कहा है, “अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने आज ऐलान किया है कि मुख्य कार्यकारी मनु साहनी तत्काल प्रभाव से संगठन छोड़ देंगे। ज्योफ अलार्डिस कार्यवाहक सीईओ के रूप में बने रहेंगे, जो आइसीसी बोर्ड के साथ मिलकर काम करने वाली लीडरशिप टीम द्वारा समर्थित है।” ICC ने गुरुवार को रखी आपातकालीन बोर्ड बैठक में मनु साहनी को बाहर का रास्ता दिखाया है।

INDW vs ENGW: भारत-इंग्लैंड महिला टीम के बीच पहला टी-20 कल

BAN vs ZIM: महमूदुल्लाह ने खेली टेस्ट करियर की बेस्ट पारी

बांग्लादेश और जिम्बाब्वे के बीच खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट मुकाबले में बांग्लादेश ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक मैच में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। महमूदुल्लाह और तस्किन अहमद के बीच 9वें विकेट के लिए हुई 191 रनों की रिकॉर्ड साझेदारी की बदौलत बांग्लादेश ने पहली पारी में 468 रन बनाए। महमूदुल्लाह ने अपने टेस्ट करियर का सर्वाधिक स्कोर बनाते हुए 150 रनों की नाबाद पारी खेली।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here