Home Cricket U-19 World Cup में बने ये नए रिकॉर्ड

U-19 World Cup में बने ये नए रिकॉर्ड

0

नई दिल्ली। अंडर-19 वर्ल्ड कप (U-19 World Cup) का खिताब भारत ने इंग्लैंड को शिकस्त देकर 5वीं बार अपने नाम किया। वर्ल्ड कप 2022 के दौरान कई रिकॉर्ड बने। अंडर-19 के अब तक हुए 14 विश्वकप में भारतीय टीम 8 बार फाइनल में पहुंची और 5वीं बार खिताब अपने नाम करने में सफल रही। जबकि 3 बार उन्हें हार का सामना करना पड़ा। 2022 से पहले टीम इंडिया ने 2000, 2008, 2012 और 2018 में खिताब अपने नाम किए। वहीं भारत के अलावा ऑस्ट्रेलिया ने 3 बार और पाकिस्तान ने 2 बार खिताब अपने नाम किए हैं। भारत को 2002 में ऑस्ट्रेलिया ने, 2014 में साउथ अफ्रीका ने और 2020 में पाकिस्तान ने हराकर खिताब पर कब्जा जमाया था।

Pro Kabaddi League: पटना पायरेट्स ने बंगाल को शिकस्त देकर पहला स्थान हासिल किया

धवन का रिकॉर्ड टूटा 

U-19 World Cup 2022 में जूनियर एबी डिविलियर्स के नाम से प्रसिद्ध हुए साउथ अफ्रीका के खिलाड़ी डेवाल्ड ब्रेविस वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने। उन्होंने भारतीय खिलाड़ी शिखर धवन का रिकॉड तोड़ा। धवन ने 2004 में हुए वर्ल्ड कप में 505 रन बनाए थे। वहीं ब्रेविस ने 506 रन बनाए। यही नहीं, ब्रेविस वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा छक्के मारने का भी रिकॉर्ड अपने नाम किया। उन्होंने 18 छक्के लगाए। ब्रेविस ने 6 पारियों में से 5 पारियों में 50 या उससे ज्यादा रन बनाए।

AFC Womens Asian Cup: चीन ने कोरिया को दी शिकस्त, नौवीं बार बना चैंपियन

राज बावा ने पाकिस्तानी खिलाड़ी का रिकॉर्ड ध्वस्त किया 

U-19 World Cup के फाइनल में टीम इंडिया के ऑलराउंडर राज बावा ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए इतिहास रचा। राज ने फाइनल में महज 31 रन देकर 5 विकेट हासिल किए। राज बावा अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में 5 विकेट लेने वाले भारत के पहले और दुनिया के सिर्फ दूसरे गेंदबाज बने। उनसे पहले साल 2006 के टूर्नामेंट में पाकिस्तान के अनवर अली ने भारत के खिलाफ पांच विकेट चटकाए थे। अनवर ने 35 रन देकर 5 विकेट लिए थे, जबकि राज ने 31 रन देकर 5 विकेट अपने नाम किए। फाइनल में किसी भी गेंदबाज का ये सबसे बढ़िया प्रदर्शन रहा।

U19 World Cup: टीम इंडिया पांचवीं बार अंडर 19 वर्ल्ड चैंपियन

U-19 World Cup के फाइनल में किसी भारतीय गेंदबाज का अच्छा प्रदर्शन

साथ ही फाइनल में किसी भी भारतीय गेंदबाज ये सबसे बढ़िया प्रदर्शन रहा। बावा से पहले पीयूष चावला ने 2006 के फाइनल में 4/8 के आंकड़े दर्ज किए थे। 2020 के फाइनल में रवि बिश्नोई ने भी 30 रन देकर 4 विकेट चटकाए थे।

भारतीय गेंदबाजी के खिलाफ सबसे कम ओपनिंग पार्टनरशिप

U-19 World Cup के पूरे टूर्नामेंट में भारतीय गेंदबाजी के खिलाफ विपक्षी टीम के सलामी बल्लेबाजों की औसत साझेदारी सिर्फ 4.16 रन की रही, जो की सबसे कम है। यही नहीं, कोई भी टीम भारत के खिलाफ 200 रन के आंकड़े तक नहीं पहुंच सकी। वहीं, टूर्नामेंट में भारतीय गेंदबाजी के खिलाफ कोई भी ओपनर 30 रन से ज्यादा नहीं बना पाया। वहीं ओपनिंग पार्टनरशिप 10 रन रही।

कासिम अकरम का भी रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन 

पाकिस्तानी टीम के कैप्टन कासिम अकरम ने भी अपने नाम रिकॉर्ड दर्ज कराया। 5वें स्थान के लिए हुए मैच में कासिम अकरम ने श्रीलंका के खिलाफ ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए 80 गेंदों पर नाबाद 135 रन बनाने के साथ ही पाकिस्तान के लिए 5 विकेट भी लिए। वह U-19 World Cup में ऐसा करने वाले इकलौते खिलाड़ी हैं। कासिम ने महज 63 गेंदों में शतक जमाया। वो पाकिस्तान की ओर से अंडर 19 वर्ल्ड कप में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज भी हैं। अकरम ने अपने 135 रनों की पारी में 13 चौके और 6 छक्के जड़े।

दुनिथ वेलालेज का ऑलराउंड प्रदर्शन

U-19 World Cup में श्रीलंका के कप्तान दुनिथ वेलालेज 250 से ज्यादा रन और 15 से ज्यादा विकेट लेने वाले दूसरे खिलाड़ी बने। दुनिथ ने 264 रन बनाने के साथ ही 17 विकेट भी लिए। श्रीलंका टीम सेमीफाइनल में नहीं पहुंच पाई। उसे क्वार्टर फाइनल में अफगानिस्तान से हार का सामना करना पड़ा था। दुनिथ से पहले थॉमस ओडोयो ही 1998 में 250 रन और 15 विकेट लिए हैं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version