T20 World Cup 2022 में नए कलेवर में दिखेगी टीम इंडिया, नई जर्सी होगी लॉन्च

0
323
Team India will be seen in new Jersey in T20 World Cup 2022, launching soon

नई दिल्ली। T20 World Cup 2022 में टीम इंडिया नए कलेवर में दिखाई देगी। टीम इंडिया के आधिकारिक किट पार्टनर एमपीएल स्पोर्ट्स ने टीम की नई जर्सी जारी करने का ऐलान कर दिया है। T20 World Cup से पहले जारी कर दिया जाएगा। एमपीएल ने ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें कप्तान रोहित शर्मा, हार्दिक पांड्या और बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने बताया कि फैंस अपनी पसंद की जर्सी बनवाने के लिए सुझाव दे सकते हैं। इससे पहले 2021 टी20 विश्व कप के लिए भी भारत की नई जर्सी जारी की गई थी।

एमपीएल ने भारत की नई किट के डिजाइन और पैटर्न के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी है। हालांकि, वीडियो देखकर यह साफ पता चल रहा है कि इस बार भी जर्सी आसमानी नीले रंगे की होगी, जैसी 2016 T20 World Cup में थी। टीम इंडिया फिलहाल वनडे और टी20 में गहरे नीले रंग की जर्सी पहनती है। यह जर्सी पिछले साल के टी20 विश्व कप से पहले लॉन्च की गई थी।

World Wrestling Championships 2022: क्वार्टर फाइनल में हारे बजरंग, अब रेपचेज में पदक की उम्मीद

वर्ष 2007 में हुए पहले T20 World Cup में टीम इंडिया की जर्सी हल्के नीले रंग की थी। अधिकतर मौकों पर भारतीय टीम ने इसी रंग की जर्सी पहनी है। यह जर्सी भारत के लिए काफी भाग्यशाली साबित हुई थी और एमएस धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए खिताब जीता था।

Davis Cup: नार्वे ने दी भारत को 3-1 से शिकस्त, प्रजनेश-रामकुमार हारे, सुमित नांगल जीते

वर्ष 2009 T20 World Cup में भारतीय टीम की जर्सी गहरे नीले रंग की थी। जर्सी का कॉलर हल्के नीले रंग की बजाय गहरे नारंगी रंग का था। हालांकि, इस बार भारत का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था और पाकिस्तान की टीम ने खिताब अपने नाम किया था। पाकिस्तान ने फाइनल में श्रीलंकाई टीम को मात दी थी।

IND vs SA: बिजली बोर्ड ने स्टेडियम का कनेक्शन काटा, दक्षिण अफ्रीका सीरीज के पहले मैच पर संकट

पिछले वर्ष हुए 2021 टी20 विश्व कप में भारत ने गहरे नीले रंग की जर्सी पहनी थी। इसमें बीच में सफेद रंग की हल्की लाइनें थीं, जो दर्शकों के समर्थन का प्रदर्शन करती थीं। जब भीड़ इंडिया-इंडिया के नार लगाती है तो उससे निकलने वाली ध्वनि तरंगें जर्सी में दिखाई गई थीं। इस बार भारत का प्रदर्शन सबसे खराब रहा था और टीम इंडिया सेमीफाइनल में भी नहीं पहुंच सकी थी। ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को हराकर खिताब जीता था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here