Home Cricket Team India: वॉशिंगटन सुंदर चोटिल, जिम्बाब्वे दौरे पर जाने पर संशय

Team India: वॉशिंगटन सुंदर चोटिल, जिम्बाब्वे दौरे पर जाने पर संशय

0
Team India Washington Sundar injured, doubts about going on Zimbabwe tour

नई दिल्ली। Washington Sundar injured: भारतीय टीम के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। टीम के स्पिनर वॉशिंगटन सुंदर चोटिल हो गए हैं। इंग्लैंड में रॉयल कप में लैंकशायर की तरफ से खेल रहे वॉशिंगटन सुंदर वॉरसेटरशायर के खिलाफ मैच् के दौरन गिर गए। इस दौरान उनके कंधे में चोट आई है। वॉशिंगटन सुंदर (Washington Sundar) को जिम्बाब्वे जाने वाली टीम इंडिया में शामिल किया गया था लेकिन अब उनके टीम के साथ जाने पर संशय खड़ा हो गया है।

NZ vs WI 1st T-20: सेंटनर की फिरकी में फंसे कैरेबियाई, New Zealand ने वेस्टइंडीज को 13 रन से हराया

वॉशिंगटन सुंदर के क्लब ने इस पूरे घटनाक्रम की पुष्टि कर दी है। हालांकि जिम्बाब्वे दौरे पर जाने अथवा नहीं जाने पर कोई बयान सामने नहीं आया है। यहां यह बात गौर करने लायक है कि वॉशिंगटन सुंदर (Washington Sundar) पिछले दो सालों से लगातार चोटों से जूझ रहे हैं। अभी हाल ही में उन्होंने काउंटी क्रिकेट के जरिए मैदान पर वापसी की थी।

CWG 2022: राष्ट्रमंडल खेलों के बाद से गायब हुए दो पाकिस्तानी बॉक्सर गायब

सुंदर 2020 की आईपीएल के बाद टीम इंडिया के प्लान के अहम हिस्सा थे। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गाबा मैच में बल्ले और गेंद से शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम को जीत दिलाने में अहम योगदान दिया था। इसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई टेस्ट सीरीज में भी Washington Sundar का प्रदर्शन अच्छा रहा। उसके बाद से ही सुंदर को चोटों से जूझना पड़ा। इसकी वजह से वह कई सीरीज में टीम इंडिया के हिस्सा नहीं बना पाए। जिम्बाब्वे दौरे से टीम इंडिया में वापसी हो रही थी। तीन वनडे मैचों की सीरीज के लिए उन्हें टीम में जगह दी गई थी। दौरे की शुरुआत 18 अगस्त से है।

ICC T20 Ranking: CWG के सिल्वर मैडल का कमाल, रेणुका सिंह की रैंकिंग में उछाल

वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया

शिखर धवन (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, दीपक हुड्डा, राहुल त्रिपाठी, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर (Washington Sundar), शार्दूल ठाकुर, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, आवेश खान, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, दीपक चाहर।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version