T20 World Cup 2022: Virat Kohli का छलका दर्द, लिखा-हम सपना पूरा नहीं कर सके, मैसेज वायरल

0
337
T20 World Cup 2022 Virat Kohli write a emotional post on social media, message gone viral

सिडनी। T20 World Cup 2022 से टीम इंडिया के बाहर होने के बाद देशभर में चारों ओर निराशा का माहौल था। करोड़ों भारतीय क्रिकेट फैंस के दिल टूटे जब इंग्लैंड ने भारतीय टीम को सेमीफाइनल में 10 विकेट से मात दी। टीम इंडिया की इस हार के बाद टूर्नामेंट के लीडिंग रन स्कोरर और भारत की रन मशीन Virat Kohli काफी निराश दिखे। मैच के बाद साफ देखा जा सकता था कि विराट कितना भावुक थे और उनकी आखों से साफ-साफ निराशा झलक रही थी। इस हार के बाद आज विराट ने सोशल मीडिया पर भी एक इमोशनल पोस्ट लिखा।

T20 World Cup 2022 में भारत का सफर खत्म होने के बाद Virat Kohli ने इस पोस्ट में अपने व टीम के सपने के पूरा नहीं होने का जिक्र किया। साथ ही सभी फैंस और सपोर्टर्स का भी धन्यवाद अदा किया।

T20 World Cup 2022 : भारत की हार का मजाक उड़ा रहे थे पाक पीएम, खुद ही हो गए ट्रोल

हम सपना पूरा नहीं कर सके लेकिन…

T20 World Cup 2022 सेमीफाइनल में भारत की हार के बाद Virat Kohli ने सोशल मीडिया पर टीम इंडिया के राष्ट्रगान के समय की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ‘हम ऑस्ट्रेलिया से जा रहे हैं। हम अपने सपने को नहीं पूरा कर सके। दिल में निराशा के साथ हम जा रहे हैं। लेकिन इस दौरान कई यादगार लम्हें भी हमको मिले। यहां से हम और अच्छा करने की कोशिश करेंगे। सभी फैंस का धन्यवाद जो भारी संख्या में हमारा समर्थन करने के लिए स्टेडियम आए। अपने देश का प्रतिनिधित्व करके और टीम इंडिया की जर्सी पहनकर हमेशा गर्व महसूस करता हूं।’

IND vs NZ: टी20 वर्ल्ड कप से शर्मनाक विदाई के बाद अब भिड़ेंगे भारत-न्यूजीलैंड

हालांकि Virat Kohli की बैटिंग ने फैंस का दिल जीता

T20 World Cup 2022  से टीम इंडिया भले नॉकआउट में हारकर कप से चूक गई हो, लेकिन विराट ने जो इस बार बल्लेबाजी की है उसने पूरी दुनिया को फिर से बता दिया कि किंग इज बैक। Virat Kohli ने 6 मैचों की 6 पारियों में कुल 296 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने चार अर्धशतक भी लगाए। वह मौजूदा समय में टूर्नामेंट के टॉप स्कोरर हैं। फाइनल में अगर एलेक्स हेल्स (211) 86 रन और जोस बटलर (199) 98 रन बनाते हैं तो ही विराट पीछे होंगे।

ENG vs IND: 140 करोड़ भारतीयों का सपना टूटा, सेमीफाइनल में इंग्लैंड से हारा भारत

कई नए रिकॉर्ड बनाकर लौट रहे हैं विराट

T20 World Cup 2022 में सबसे ज्यादा रन बनाने के साथ Virat Kohli ने इस टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। उन्होंने श्रीलंकाई दिग्गज महेला जयवर्धने को पीछे छोड़ते हुए यह उपलब्धि बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले में अपने नाम की थी। उनके नाम अब टी20 वर्ल्ड कप में 27 मैचों की 25 पारियों में 1141 रन दर्ज हो गए हैं। जबकि जयवर्धने ने 31 मैचों की 31 पारियों में 1016 रन बनाए थे। इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में भी विराट ने 4000 टी20 इंटरनेशनल रन पूरे करने का कीर्तिमान बनाया और वह ऐसा करने वाले दुनिया के इकलौते खिलाड़ी हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here