T20 World Cup 2022: अब विराट कोहली भी चोटिल, नेट प्रेक्टिस के दौरान ग्रोइन इंजरी

0
4867
T20 World Cup 2022 Virat Kohli injured, groin injury, IND vs ENG Semifinal Live Cricket Updates

एडिलेड। T20 World Cup 2022 में भारत को अपना सेमीफाइनल मुकाबला 10 नवंबर को इंग्लैंड के खिलाफ खेलना है। लेकिन, इससे पहले आज सुबह एडिलेड ओवल मैदान पर जब टीम इंडिया प्रैक्टिस के लिए पहुंची, तो इस दौरान विराट कोहली चोटिल हो गए। हर्षल पटेल की गेंद पर विराट को ग्रोइन में इंजरी हुई, जिसके बाद वह नेट्स से चले गए। हालांकि इसके बाद खबर आई है कि विराट कोहली फिलहाल ठीक हैं और उन्होंने फैन्स के साथ सेल्फी भी क्लिक कराई है। हालांकि अब तक आधिकारिक रूप से उनकी चोट पर कोई अपडेट नहीं आया है। गौरतलब है कि इससे पहले कप्तान रोहित शर्मा की भी कलाई में चोट आ गई थी लेकिन बताया गया कि वह कोई गंभीर चोट नहीं थी।

ICC Rankings: सूर्यकुमार यादव ने किया कमाल, छुआ करियर का नया मुकाम

एडिलेड में है कोहली का बेहतरीन रिकॉर्ड

T20 World Cup 2022 में भारत और इंग्लैंड के बीच सेमीफाइनल मुकाबला एडिलेड में खेला जाना है। यहां कोहली का रिकॉर्ड बेहतरीन है। उन्होंने यहां अब तक 2 टी20 इंटरनेशनल के मुकाबले खेले हैं और दोनों में अर्धशतक लगाया है। नाबाद 90 रन सबसे बड़ा स्कोर है। मौजूदा विश्वकप की बात करें, तो उन्होंने इस मैदान पर बांग्लादेश के खिलाफ नाबाद 64 रन बनाए थे। यानी वे यहां आउट ही नहीं हुए हैं। तीनों फॉर्मेट की बात करें, तो कोहली ने इस मैदान पर 14 पारियों में 76 की औसत से 907 रन बनाए हैं। 5 शतक और 3 अर्धशतक लगाया हैं और 141 रन की सबसे बड़ी पारी खेली है। उनसे अधिक रन कोई भारतीय नहीं बना सका है।

T20 World Cup 2022: दो खिलाड़ी बने टीम इंडिया की परेशानी, प्लइंग-11 में किस पर लगेगा दांव

जबर्दस्त फार्म में कोहली

T20 World Cup 2022 में विराट कोहली जबर्दस्त फॉर्म में हैं। विराट ने इस आईसीसी टी20 विश्वकप 2022 में तो सबसे ज्यादा रन बनाए ही हैं, इस टूर्नामेंट के इतिहास में भी अब उनके नाम ही सबसे ज्यादा रन दर्ज हैं। सुपर-12 राउंड के दौरान विराट कोहली ने पांच पारियों में 123 की औसत और 138.98 के स्ट्राइक रेट से कुल 246 रन बनाए हैं। वहीं विराट के बाद टी20 वर्ल्ड कप 2022 में भारत की ओर से दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here